फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बजे के बाद रोहतक समेत प्रदेशभर में बूथ कैप्चरिंग की सूचना से पुलिस में मच गया हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वैसे तो लोकसभा चुनाव कुल मिलाकर शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। मगर रोहतक में जैसे ही हिस्ट्रीशीटर रमेश लोहार और उसके साथी को कारतूस व लाठी-डंडों के साथ गिरफ्तार किया गया। इसकी सूचना के बाद प्रदेशभर की पुलिस में हड़कंप मच गया। चार बजे के बाद विभिन्न जिलों में बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताते हुए डीजीपी ने अलर्ट जारी कर दिया। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न स्थानों पर जायजा लेते नजर आए।
विज्ञापन

रोहतक पुलिस ने वोटरों को धमकाने के उद्देश्य से जा रहे रमेश लोहार और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था। प्रदेश के डीजीपी मनोज यादव ने सभी जिलों के एसपी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि पहले कुल मिलाकर शांतिपूर्वक ढंग से मतदान हुआ।

रमेश ने महिला के पर्स में रखे थे 15 कारतूस
एसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि हिस्ट्रीशीटर रमेश ने गाड़ी में रखे महिला के पर्स में 15 कारतूस रखे हुए थे। कारतूस कहां से खरीदे गए, पुलिस इसकी भी जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें