जल्द ही आपके मकान, दुकान व प्लाट आदि सभी तरह की प्रॉपर्टी का एक यूनिक आईडी नंबर होगा। पालिका द्वारा ये यूनिक नंबर की प्लेट घर के बाहर लगाई जाएगी। अगले महीने जून तक कस्बे के लोगों की पूरी प्रॉपर्टी ऑनलाइन हो जाएगी। उसके बाद मालिक घर बैठे एक क्लिक पर अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा देख सकेंगे। बता दें कि प्रशासन की ओर से एक एजेंसी के द्वारा पालिका के सभी 15 वार्डों का सर्वे चल रहा है। अब तक 6160 प्रॉपर्टी का सर्वे पूरा हो चुका है। इस काम के लिए आधा दर्जन लोग लगे हैं। जो डोर-टू-डोर जाकर सर्वे कर रहे हैं। नगरपालिका के अंतर्गत करीब 8600 प्रॉपर्टी होने की उम्मीद है।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने सर्वे के लिए प्राइवेट एजेंसी को कॉन्ट्रेक्ट दिया हुआ है। नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि सर्वे की टीम आए तो वे आपके मकान, दुकान या जो भी प्रॉपर्टी है, उसकी डिटेल के साथ फोटो भी लेगी। मकान मालिक की फोटो भी ली जाएगी। मालिक नहीं है किरायेदार या परिवार के अन्य सदस्य की फोटो देनी होगी। सर्वे टीम को पहचान पत्र, आधार कार्ड या अन्य आई देनी जरूरी है। इसके लिए लोगों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना। अधिकारियों के अनुसार प्रॉपर्टी सर्वे के दौरान उपभोक्ता को हर हाल में प्रॉपर्टी से संबंधित सभी सूचनाओं को सही बताना होगा। कोई इसमें लापरवाही मिली तो उसको कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा।
नगरपालिका सचिव कुसुमलता ने लोगों से अपील की है कि वे सर्वे में सहयोग दें। जो व्यक्ति सहयोग व गलत जानकारी देता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होगी।
::::::::::::::
सांपला के पांच हजार लोगों ने ली लोकतंत्र को बनाने की शपथ
फोटो : 1 विद्यार्थी व शिक्षक अमर उजाला के जागरूक अभियान में शपथ लेते लोग।
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। अमर उजाला की ओर से प्रदेश में 12 मई हो होने वाले देश की सबसे बड़ी पंचायत यानी लोकसभा चुनाव को लेकर चलाए गए मतदाता जागरूक अभियान में सांपला के करीब पांच हजार से अधिक स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठन, कर्मचारी, किसान, महिलाओं ने सहयोग दिया। इस दौरान सभी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की शपथ ली। आदर्श स्कूल के डायरेक्टर कृष्ण लाल ने कहा कि ये एक ऐसा अधिकार है जिसको पाकर हम अपनी पंसद की सरकार बना सकते हैं। एसएमपी स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने कहा कि हमारा वोट ही देश की दशा और दिशा निर्धारित करता है।
इसके अलावा शिवा हाई स्कूल की निदेशक राजेश कुमारी व दतौड़ ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल डायरेक्टर अत्तर सिंह कोशिक का कहना है कि देश की विडंबना है कि कुछ लोग अपने वोट का प्रयोग नहीं करते हैं। सीएसएम के डायरेक्टर राकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता व अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस दौरान ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, अटायल सीएसएम पब्लिक स्कूल, एसएमपी स्कूल संापला, राजकीय कन्या हाई स्कूल गिझी, आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एएफसी सीनीयर सेकेंडरी स्कूल व शिवा हाई स्कूल के शिक्षकों व विद्यार्थियों को अहम योगदान रहा।