फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-किल्लत पर भड़के सात गांवों के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली-किल्लत पर भड़के सात गांवों के किसान
विज्ञापन

रानियां। बिजली किल्लत से गुस्साए गांव महम्मदपुरिया, फतेहपुरिया, बालासर, कुस्सर, मैहनाखेडा, नानुआना, भडोलियांवाली के किसानों ने सुबह करीब 11 बजे गांव महम्मदपुरिया में 33 केवी बिजलीघर पर प्रदर्शन किया और ताला जड़ दिया। तालाबंदी की सूचना पर जीवननगर सब डिवीजन के एसडीओ पुष्पेंद्र शर्मा व पुलिस बल मौके पर पहुंचे, लेकिन गुस्साए किसानों ने उनकी एक नहीं सुनी। इस दौरान किसानों ने बिजली विभाग व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर बिजली विभाग के एक्सईएन गुलशन कुमार वधवा मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों से बातचीत की। एक्सईएन ने किसानों को आश्वासन दिया कि तीन दिन में समस्याओं का हल कर दिया जाएगा। इसके 4 घंटे बाद किसानों ने ताला खोल दिया।
विज्ञापन

किसान कृष्ण गोदारा, हरदीप, बनवारी लाल, राय सिंह, सीता राम, साहब राम, सतनाम, सोहन लाल, भाना राम, ख्याली राम का कहना है कि सरकार की ओर से खेतों के लिए 8 घंटे बिजली देने का वादा किया गया था। इसके लिए विभाग की ओर से बिजली घर की क्षमता बढ़ाने के लिए बडे़ ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। उनको लगाने का कार्य 20 जून को पूरा हो चुका है लेकिन अब तक वीसी मशीनें नहीं लगाई गई हैं। इसलिए खेतों में सिंचाई के लिए केवल तीन घंटे ही बिजली दी जा रही है। जिससे उनकी फसलें सूखने के कगार पर आ गई हैं। हजारों एकड़ में खड़ी फसल अब सूखती देख किसानों के सब्र का बांध रविवार को टूट गया और उन्होंने बिजलीघर को ताला जड़ दिया। किसानों ने मांग की कि फसलों के लिए कम से कम 8 घंटे बिजली दी जाए। किसानों ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करवाया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें