फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग में बुढ़ापा पेंशन बनवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस उम्र में भी चाल-फरेबी
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग में पेंशन बनवाने के लिए फर्जीवाड़ा

1800 रुपये बुढ़ापा पेंशन के लिए किसी ने बढ़वाई 10 साल उम्र तो किसी ने कराए फर्जी हस्ताक्षर

- पांच आवेदकों के कागजात पकड़े, तहसीलदार, बीईओ और हेडमास्टर की फर्जी स्टांप लगाकर कर रखे थे हस्ताक्षर

- जिले में 1 लाख 13 हजार में से 65 हजार ले रहे हैं बुढ़ापा पेंशन
- जून 2018 में 70 लोगों ने किया था पेंशन के लिए आवेदन
- पिछले साल भी पकड़ में आए थे कलानौर के पांच केस

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हर माह 1800 रुपये बुढ़ापा पेंशन लेने के लिए किसी ने अपनी उम्र 10 साल बढ़वा ली तो किसी ने तहसीलदार, बीईओ और हेडमास्टर के हस्ताक्षर और फर्जी स्टांप लगा कागजात आवेदन के लिए जमा करा दिए।

जून माह में करीब 70 लोगों ने पेंशन के लिए आवेदन किया था। आवेदनों की जांच के दौरान अभी तक पांच ऐसे फर्जी मामले सामने आये हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि आवेदक खिड़वाली गांव निवासी महाबीर, कटेसरा निवासी कृष्णा, धारे व जगदीश और बालंद निवासी ओमप्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जी कागजात तैयार करने का मामला दर्ज कराएंगे। पिछले साल भी कलानौर सिटी के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिनके खिलाफ अदालत में केस चल रहा है।
विज्ञापन


कैसे करते हैं आवेदन
समाज कल्याण विभाग की तरफ से हर माह 1 लाख 13 हजार लोगों को सरकार की तरफ से विभाग के माध्यम से पेंशन दी जा रही हैं, इसमें 65 हजार बुढ़ापा पेंशन हैं। नई पेंशन बनवाने के लिए हर माह आवेदन करना पड़ता है। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड के अलावा 60 साल या इससे ऊपर की आयु साबित करने के लिए प्रमाण पत्र देना पड़ता है। अगर स्कूल से जारी आयु प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो 2004 से पहले बना वोटर कार्ड या सबसे बड़े बेटे या बेटी की उम्र 41 साल या इससे ज्यादा हो। उसका स्कूल से जारी या जन्म प्रमाण पत्र दे सकते हैं। विभाग के मुताबिक हर माह 60 साल इससे ज्यादा उम्र के लोग बुढ़ापा पेंशन के लिए आवेदन करते हैं। जून माह के 70 से ज्यादा आए, जिनकी जुलाई माह में जांच की तो पांच आवेदनों के कागजात पर शक हुआ। इसके लिए दो आवेदकों ने जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी 2004 से पहले का वोटर कार्ड, जबकि चार ने स्कूल प्रमाण पत्र लगाया था। विभाग ने ये केस जांच के लिए संबंधित विभागों के पास भेजे। उनकी रिपोर्ट का आवेदन के साथ लगे कागजात से मिलान कराया गया तो आवेदक की तरफ से लगाए गए आयु प्रमाण पत्र के कागजात फर्जी मिले।

केस नंबर एक :
स्कूल प्रमाण पत्र में बढ़ा ली 10 साल उम्र
विभाग के रिकार्ड के मुताबिक बालंद गांव निवासी ओमप्रकाश ने बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन फार्म के साथ जमा कराए गए फार्म के साथ गांव के सरकारी स्कूल का प्रमाण पत्र लगाया गया, जिसमें आयु 1-9-57 लिखी हुई थी। प्रमाण पत्र में कटिंग देखकर विभाग ने सरकारी स्कूल से रिकॉर्ड का मिलान करने के लिए पत्र लिखा। स्कूल की तरफ से बताया गया कि ओमप्रकाश की सही उम्र 1-9-67 है। प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ की गई है।

केस नंबर दो :
कंडेला स्कूल के हेडमास्टर की मोहर और नाम मिला फर्जी
खिड़वाली गांव निवासी महाबीर सिंह ने बुढ़ापा पेंशन के लिए आवेदन किया। विभाग के मुताबिक 60 साल की उम्र साबित करने के लिए आवेदक ने राजकीय प्राथमिक स्कूल कंडेला की तरफ से जारी प्रमाण पत्र लगाया है, जिसमें उम्र 2-8-1957 लिखा है। इस हिसाब से उम्र 61 साल बनती है। प्रमाण पत्र पर लगी मोहर देखकर विभाग को शक हुआ। जांच करान पर स्कूल हेडमास्टर ने लिखा कि प्रमाण पत्र फर्जी है। न ही रजिस्टर के अंदर इसका कोई विवरण है। जारी करने वाले हेडमास्टर व टीचर का नाम भी फर्जी है। जारी होने की तिथि से दो माह पहले की बीईओ जींद की मोहर लगाई गई है, जो फर्जी है।

केस नंबर तीन :
चुनाव तहसीलदार की मोहर ही फर्जी
कटेसरा निवासी जगदीश सिंह ने बुढ़ापा पेंशन के लिए आवेदन किया। इसमें चुनाव तहसीलदार के नाम से जारी 2004 का वोटर कार्ड लगाया गया। इस पर जारी करने वाले अधिकारी का नाम विनोद लिखा गया, जबकि 19 मार्च 2018 को इस नाम का कोई अधिकारी नहीं था। इसी तरह कटेसरा निवासी कृष्णा व धारे पर भी फर्जी कागजात जमा करवाकर बुढ़ापा पेंशन के लिए आवेदन करने का आरोप है।
विज्ञापन


वर्जन
फर्जी कागजात के आधार पर बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए आवेदन पर पांच लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जी कागजात तैयार करने का केस दर्ज कराया जाएगा। पिछले साल भी कलानौर सिटी के 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
- महाबीर गोदारा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें