फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की कटौती ने पसीने से किया तरबतर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे शहर में पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली रही गुल
विज्ञापन

- सप्लाई चालू होने के बाद ओवरलोडिंग से हुए फॉल्टों ने किया बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मंगलवार को भीषण गर्मी में शहरवासियों ने गंभीर बिजली का संकट झेला। पूर्वाह्न 11 से दोपहर करीब दो बजे तक पूरे शहर की बिजली गुल रही। इस दरमियान पसीने से लोग तरबतर होकर बिजली निगम को कोसते रहे। दो बजे बाद बिजली आई तो राहत की सांस ली मगर कुछ देर बाद ओवरलोड से ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज उड़ने लगे, जिसकी वजह से बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई, जो देर रात तक रही।
बिजली निगम के अनुसार, मंगलवार की सुबह नौ बजे तक शहर की बिजली सप्लाई सुचारु रही। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता गया वैसे-वैसे बिजली की खपत का ग्राफ बढ़ने लगा। करीब 10 बजे से ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज उड़ने और लाइन ट्रिप करना शुरू हो गया, जिससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। ज्यादा लोड बढ़ जाने के कारण अधिकारियों के निर्देश पर पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब 12.20 बजे बिजली की सप्लाई शुरू हुई तभी बिजली निगम के मुख्यालय से निर्देश मिले कि हिसार के खेडरा की यूनिट नंबर सात को ओवरलोडिंग की वजह से बंद कर दिया गया है, इसलिए पूरे रोहतक जिले की बिजली सप्लाई 12.50 से 1.50 बजे तक बंद रहेगी। जिसके चलते शहर को फिर बिजली के संकट का सामना करना पड़ा। करीब दो बजे बिजली की सप्लाई शुरू हुई मगर फिर से ओवरलोडिंग शुरू हो गई। जिसके चलते ट्रांसफॉर्मरों में फ्यूज उड़ने और ट्रिप होने की समस्या पैदा होने लगी, जिससे कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। निगम के कर्मचारियों ने फॉल्टों को सही करके सप्लाई बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर से रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति से प्रभावित होने वाले इलाकों में राजेंद्र नगर, आजादगढ़, लाढ़ौत रोड, नया बस स्टैंड, प्रवेश नगर, सूर्य नगर, प्रेम नगर, चांद नगर, प्रवेश नगर, दुर्गा कॉलोनी, विकास नगर, विशाल नगर, भरत कॉलोनी, तिलक नगर, कमला नगर, सेक्टर एक, दो व चार, राम गोपाल कॉलोनी, बसंत विहार, जसबीर कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, मॉडल टाउन, छोटूराम नगर, देव नगर, डी पार्क, मेडिकल रोड, सुभाष नगर, जगदीश कॉलोनी, डीएलएफ, पटेल नगर, चिन्योट कॉलोनी, सुभाष नगर, चाणक्य पुरी, भरत कॉलोनी, गांधी कैंप, आदर्श नगर, मेडिकल मोड़, श्रीनगर कॉलोनी, देव कॉलोनी, शिवपुरा चौक, सूर्य नगर, परवेज नगर, सिमन हाउस, गुहाना बाईपास, आदर्श नगर, अस्थान बोर, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, एकता कॉलोनी, चावला कॉलोनी, आजाद नगर, कमला नगर, लेबर चौक, जवाहर नगर आदि हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें