फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनाल रेस्ट हाउस की दीवार पर लगे भाजपा के झंडे, अधिकारियों ने हटवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित......
विज्ञापन

पूर्व सीएम के पिता एवं स्वतंत्रता सैनानी रणबीर हुड्डा के प्रतिमा स्थल व सरकारी रेस्ट हाउस पर लगाए भाजपा के झंडे

: विपक्षी नेता बोले, भाजपाई महापुरुषों का न करे राजनीतिकरण
: सिंचाई विभाग के एक्सिएन बोले, रेस्ट हाउस के बाहर से हटवा दिए हैं झंडे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सीएम मनोहर लाल खट्टर 3 मई की शाम रोहतक आएंगे। इससे पहले भाजपा ने उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को कैनाल रेस्ट हाउस गोल चक्कर के साथ-साथ रेस्ट हाउस के बाहर दीवार के साथ-साथ और स्वतंत्रता सैनी व संविधान सभा के सदस्य रहे चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा स्थल पर भी भाजपा के झंडे लगा दिए।

रोहतक को प्रदेश की राजनीतिक राजधानी माना जाता है। सीएम मनोहर लाल खट्टर पूरे प्रदेश में जगह-जगह रोड शो कर रहे हैं। इसी क्रम के चलते तीन मई को रोहतक आ रहे हैं। शाम पांच बजे अग्रसेन चौक से रोड शो की शुरूआत करेंगे। काफिला पुरानी सब्जी मंडी, बाबरा मोहल्ला, कंसाई वाला चौक, भिवानी स्टैंड, किला रोड, गोहाना अड्डा से होते हुए सुभाष रोड स्थित पीडब्ल्यूडी हाउस तक गुजरेगा। सहकारिता मंत्री शहर के अंदर जगह-जगह बाजारों में पहुंच कर व्यापारियों को रोड शो में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं। उत्साह का आलम यह है कि सोमवार सुबह सीएम के आगमन से तीन दिन पहले ही कैनाल रेस्ट हाउस के गोल चक्कर, रेस्ट हाउस के गेट से लेकर सड़क के साथ लगती दीवार और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता एवं स्वतंत्रता सैनी चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा स्थल पर भी भाजपा के झंडे लहरा दिए गए।
विज्ञापन


महापुरुषों का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए
सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की बात तो सुनी थी, लेकिन महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर पार्टी विशेष के झंडे लगना चिंताजनक है। महापुरुष व स्वतंत्रता सैनी पूरे समाज के होते हैं। यूं पार्टी विशेष के झंडे नहीं लगाने चाहिए।
भारत भूषण बतरा, पूर्व विधायक

कैनाल रेस्ट हाउस को सीएम प्रोग्राम के चलते बुक किया गया है। दीवारों के साथ सड़क की तरफ भाजपा के झंडे गलती से लग गए थे, जिन्हें हटवा दिया गया है। प्रतिमा स्थल में झंडे लगाने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

रामनिवास शर्मा, एक्सिएन सिंचाई विभाग

भाजपा जिला अध्यक्ष ने साधी चुप्पी
पूरे मामले में भाजपा का पक्ष जानने का प्रयास किया। जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने कॉल रिसीव नहीं की, जबकि जिला प्रवक्ता शमशेर खरक का कहना है कि उन्हें झंडे लगने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें