फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदान में दिखा बुद्धि और बल का अनूठा संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

-----
पीजीआई के खेल मैदान में दिखा बुद्धि और बल का अनूठा संगम
डीन डॉ. एमसी गुप्ता ने टॉप फाइव अधिकारियों को 50 मीटर में पछाड़ा
पीजीआईएमएस की 49वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की 49वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेल के मैदान में बुद्धि और बल का अनूठा संगम एक साथ देखने को मिला। विद्यार्थियों के जोश को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मैदान में कूद पडे़। संस्थान के टॉप फाइव अधिकारियों की 50 मीटर रेस में डीन डॉ. एमसी गुप्ता ने सभी को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
खेलों के अध्यक्ष डॉ. अशोक राठी ने बताया कि प्रतियोगिता में आयोजित 50 मीटर रेस में कुलपति डॉ. ओपी कालरा, कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, डीन अकेडमिक अफेयर डॉ. रोहताश यादव, डीन डॉ. एमसी गुप्ता व एमएस डॉ. नित्यानंद ने हिस्सा लिया। इस दौड़ में प्रथम डीन डॉ. एमसी गुप्ता, द्वितीय पीजीआईडीएस के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, तृतीय डीन अकेडमिक अफेयर डॉ. रोहताश यादव रहे। कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने इस दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

खेल अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को सुबह औपचारिक रुप से प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति ने ध्वजारोहण के साथ किया और खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलवाई। प्रतियोगिता में महिला फैकल्टी ने भी शिरकत की, इसमें प्रथम स्थान डॉ. सविता, द्वितीय स्थान किरण व तृतीय स्थान ज्योति ने प्राप्त किया। पुरूष फैकल्टी में प्रथम स्थान डॉ. जगजीत दलाल, द्वितीय स्थान डॉ. वरूण अरोड़ा व तृतीय स्थान डॉ. आदर्श ने प्राप्त किया। डॉ. अशोक राठी ने बताया कि जतिन प्रजापति के नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों ने शपथ ली थी। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरूषों की 100 मीटर हिट, लांग जंप, 400 मीटर हिट, शॉटपुट फाइनल का आयोजन किया गया।
वहीं महिला प्रतियोगिता में लंबी कूद फाइनल, 100 मीटर हिट, शॉटपुट, 400 मीटर हिट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, डीन डॉ. एमसी गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नित्यानंद, डीन अकेडमिक अफेयर डॉ. रोहताश यादव, पीजीआईडीएस प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, डीन छात्र कल्याण डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. वरूण अरोड़ा, डॉ. विपिन घरसा सहित दर्जनों फैकल्टी सदस्य व छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फार्मेसी के विद्यार्थियों ने मचाया धमाल
फोटो सहित
खेल मैदान में वालीबॉल प्रतियोगिता में फार्मेसी कॉलेज की टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा टीम ने मिक्स में भी बाजी मारी है। टीम में कैप्टन अमरजीत, जतिन, नवनीत, अनुराग, वसीम उल्ला, अमन, अनिल, बिट्टू, मनोज शामिल थे। वहीं महिला टीम में भावना, मोनिका व मोनिका कौशिक ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। पुरुष टीम ने 12-25 व 15 25 से प्रतियोगिता जीती, महिला टीम ने 20-253 व 23-25 से मैच जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें