फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई अलाउंस 690 से 2100 रुपये कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई अलाउंस 690 से 2100 रुपये कराने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की नॉन टीचिंग एसोसिएशन ने कुलपति, डीन व एमएस के साथ बैठक कर अपना अलाउंस बढ़ाने की मांग की है। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया है कि वह इस बार इसी की बैठक में उनकी इस मांग पर विचार करेंगे और पास करके सरकार के पास भेज देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को एसोसिएशन के प्रधान सुरेश की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें सुरेश ने बताया कि वर्तमान में पैरा मेडिकल स्टाफ और मिनिस्ट्रियल स्टाफ में असिस्टेंट पद को प्रतिमाह संस्थान की ओर से 690 रुपये अलाउंस मिलता है। जबकि यह चंडीगढ़ में अधिक है। उनकी मांग है कि उन्हें भी 2100 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से अलाउंस मिलना चाहिए। इस मौके पर जरनल सेक्रेटरी राजेश बोहरिया, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बाल मुकुंद, सेक्रेटरी पुष्पेंद्र गर्ग, वीरेंद्र सिंह कोऑर्डिनेटर बलवान सिंह, चेयरमैन प्रेम सिंह हुड्डा आदि उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारियों ने कैंपस की सड़क और क्वाटर बनाए जाने का अपना पक्ष भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें