भारतीय सेना में दो नए ट्रेड और शामिल
चरखी दादरी।
भारतीय सेना में अब दो नए ट्रेड और शामिल कर दिए गए हैं। इन दोनो नए ट्रेड (पद) में सोल्जर फार्मा व सोल्जर (एमटी) ट्रांसपोर्ट के पद सृजित किए गए हैं। इन नए ट्रेड पर भर्ती के लिए अब जल्द ही शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है। इस संबंध में सेना भर्ती हैड ऑफिस से चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय में पत्र भी आया है। भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल एकेएस पिल्लई ने इन दोनों ट्रेड को शामिल करने की पुष्टि की है।
अब तक फार्मेसी ड्रिगी या डिप्लोमा धारक के लिए केवल सिविल क्षेत्र में ही सरकारी नौकरी के अवसर थे लेकिन अब इन फार्मेसी डिग्री या डिप्लोमा धारकों को निराश होने की जरूरत नहीं है अब ऐसे बेरोजगार युवा सेना में भी अपना सुनहरा कॅरिअर बना सकेंगे। अब सेना में सोल्जर फार्मा का नया (पद )ट्रेड सृजित कर दिया है। इस ट्रेड के लिए आवश्यक योग्यता फार्मेसी की डिग्री व या डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके लिए शारीरिक व मेडिकल परीक्षा निर्धारित मानक के रूप ही पास करनी होगी। सोल्जर जीडी व एसकेटी क्लर्क की तर्ज पर ही सोल्जर फार्मा के लिए शारीरिक व मेडिकल परीक्षा पास करनी होगी।
इसी प्रकार सेना में दूसरा नया पद सोल्जर एमटी( सोल्जर मिलिट्री ट्रांसपोर्ट )भी सृजित किया गया है। चरखी दादरी सेना भर्ती निदेशक कर्नल एकेएस पिल्लई ने बताया कि वर्तमान में एक जवान को ही चालक की ट्रेनिंग देकर उससे काम चलाया जा रहा है। सेना में स्पेशल तौर पर चालक की भर्ती नहीं हो रही थी लेकिन अब सोल्जर एमटी नाम से नया ट्रेड शामिल किया गया है इसमें अब दसवीं पास युवक वाहन चलाने का लाइसेंस बनवाकर इस पद के लिए आवेदन कर सकता है। इस ट्रेड के लिए आयु 19 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। इस पद के लिए शारीरिक व मेडिकल परीक्षा रूटीन में स्टंडर्ड स्तर का पास करना होगा। सेना भर्ती अधिकारी कर्नल पिल्लई ने बताया कि भारतीय सेना में आज योग्य युवक भर्ती हो रहे हैं। सेना भर्ती में हर प्रकार की भर्ती का फर्जीवाड़ा रोकने लिए आधुनिक तकनीक की मदद ली जा रही है। भर्ती के दौरान युवकों का डॉप टेस्ट, ब्लड व यूरिन जांच, आधार वेरिफिकेशन व एडमिट कार्ड की हर स्टेज पर जांच की जाती है। 10 वीं व 12वीं कक्षा के मूल प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन होती है। जहां तक मेडिकल परीक्षण की बात है अब भर्ती के दौरान चिकित्सकों की एक विशेष टीम मेडिकल परीक्षण करती है।
भिवानी में चार जिलों के युवाओं की सेना भर्ती होगी मई में
सेना भर्ती अधिकारी कर्नल अजीत सिंह पिल्लई ने बताया कि चरखी दादरी भर्ती कार्यालय की ओर से अब 15 से 22 मई तक चार जिलों की सेना की खुली भर्ती भिवानी में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 15 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। भर्ती के इच्छुक युवकों को पहले अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। उसके बाद एडमिट कार्ड जारी होने पर भर्ती में शामिल हो सकेगा। 15 से 22 मई तक होने वाली इस खुली भर्ती रैली में भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के युवा शामिल हो सकेंगे। भर्ती सोल्जर जीडी, सोल्जर एसकेटी क्लर्क व सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट के ट्रेड पर जाएगी।
वर्सन-
भारतीय सेना में अब फार्मासिस्ट डिग्री धारक भी आ सकेंगें। सेना में इनके लिए नया ट्रेड सोल्जर फार्मा सृजित कर दिया गया है। अब 10 वीं पास वाहन लाइसेंस धारक युवा सेना में सीधे चालक पद पर भी भर्ती हो सकेंगे।
कर्नल अजीत सिंह पिल्लई, सेना भर्ती निदेशक, चरखी दादरी