फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ व दो सौ मीटर दौड़ और दो किलोमीटर पैदल चाल में धर्मवीर ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन


सौ, दो सौ मीटर दौड़ व दो किलोमीटर पैदल चाल में धर्मवीर ने जीता गोल्ड
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा वेटरन एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित हरियाणा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उम्र दराज लोगों ने युवाओं से बेहतर जोश व जज्बा दिखाया। एमडीयू में हुई स्पर्धा के 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की सौ, दो सौ मीटर दौड़ व दो किलोमीटर पैदल चाल में धर्मवीर मलिक ने गोल्ड मेडल जीते। हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड चेयरमैन रमेश बलहारा ने स्पर्धा का शुभारंभ किया। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव गुलाब दलाल ने बताया कि स्पर्धा में 225 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यहां जीतने वाले करीब सौ खिलाड़ी 12 से 15 अप्रैल को बैंगलोर में होने वाली स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। स्पर्धा के 65 वर्ष आयु वर्ग में राम कुमार दलाल ने 1500 मीटर व तीन हमार दौड़ प्रथम स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में जगत सिंह मलिक ने सौ, दो सौ व चार सौ मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीते। स्पर्धा के 50 वर्ष आयु वर्ग में अशोक ने 800, 1500 व 3000 मीटर दौड़ में, 40 वर्ष आयु वर्ग में चालक कुलदीप ने तीन किलोमीटर वॉक, तीन किलोमीटर दौड़ व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा 45 वर्ष आयु वर्ग में राजेश गर्ग ने तीन किलोमीटर वॉक में सिलवर, 400 व सौ मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और 50 वर्ष आयु वर्ग में राज सिंह ने सौ मीटर हर्डल रेस व सौ मीटर दौड़ में गोल्ड और दो सौ मीटर दौड़ में ब्रांज मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें