फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए रोडवेज कर्मियों ने दिया सांकेतिक धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों के लिए रोडवेज कर्मियों ने दिया सांकेतिक धरना
विज्ञापन

नारनौल। रोडवेज की ज्वाइंट एक्शन के आह्वान पर शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों ने रोडवेज कार्यशाला में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी और सरकार द्वारा 6 राज्यों में हरियाणा रोडवेज की बसें बंद करने व रूट परमिट देने की पालिसी रद करने परके विरोध में रोष प्रकट किया।
डिपो प्रधान राजेश डांगी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों में खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, विभाग में 14 हजार नई बसें शामिल करने व बोनस की स्थायी नीति बनाकर दो वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान करने संघर्ष समिति के सुझाव के अनुसार स्थाई तबादला नीति बनाने व सभी डिपो के कर्मचारियों को नियमित करने व कर्मचारियों के एनपीएस के पैसे को जीपीएफ में डालने जैसी मांगे प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा उनकी मांगों में स्थायी कर्मचारियों को कोर्ट की आड़ लेकर दोबारा अस्थाई करने का जारी पत्र तुरंत वापस लेने व 1992 से 2003 के मध्यम लगे सभी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने व मुख्यालय के सभी खाली पदों को तुरंत प्रमोशन करके सभी डिपो को एक समान तकनीकी वेतन देने व शेष बचे कर्मचारियों को तुरंत तकनीकी वेतन व वेतन विसंगतियां दूर करना शामिल है। वहीं सभी कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने, एचआरईसी गुड़गांव के कर्मचारियों की भर्ती करने व कर्मचारियों को कंफर्म करने के अलावा सभी समान सुविधाएं लागू करने, चालकों को डीटीसी की तर्ज पर प्रमोशन करना शामिल हैं। इस मौके पर नीरज, सोमदत्त, विजय, हंसराज, कुलदीप सिंह, कंवर सिंह, देवेंद्र सिंह, सूबे सिंह, संदीप व मेहर चंद सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें