फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी बनने को उतारी खाकी, अब नौकरी भी नहीं मिल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारी बनने को उतारी खाकी, अब नौकरी भी नहीं मिल रही
विज्ञापन


अंकित चौहान
सोनीपत।
प्रदेश के सैकड़ों युवाओं ने रेवन्यू पटवारी बनने के चक्कर में अपनी पुरानी नौकरी को छोड़ दिया। लेकिन उनकी पुरानी नौकरी भी चली गई और नई जगह ज्वाइनिंग भी नहीं मिल रही है। हालात यह है कि अच्छी नौकरी के चक्कर पुरानी नौकरी छोड़ने के कारण पिछले दो महीने से सैकड़ों युवा घर बैठे हुए हैं। इन युवाओं को रेवन्यू विभाग के बुलावे का इंतजार है कि उनको नौकरी के लिए कब बुलाया जाता है, जिससे उनकी यह बेरोजगारी खत्म हो सके।
सरकार ने रेवन्यू विभाग में रेवन्यू पटवारी के 570 पदों के लिए वर्ष 2015 में आवेदन मांगे थे। उसके बाद इनकी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई। लिखित परीक्षा से लेकर अन्य सभी प्रक्रिया पूरी करके सितंबर 2017 में युवाओं को एपाइंटमेंट लेटर जारी कर दिए गए। उस समय युवाओं को कहा गया था कि उनकी दस दिन में ट्रेनिंग शुरू करा दी जाएगी और इस तरह उनकी ज्वाइनिंग हो जाएगी। लेकिन अब दो महीने बीत चुके हैं और इन युवाओं की ट्रेनिंग शुरू नहीं हो सकी। इनमें उन 100 से ज्यादा युवाओं के लिए सबसे बड़ी परेशानी हो गई है जो पहले भी सरकारी नौकरी कर रहे थे और उसे छोड़ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा लगभग 78 ने पुलिस विभाग से नौकरी छोड़ी है तो लगभग 30 ने न्यायिक विभाग के लिपिक, यूनिवर्सिटी के लिपिक, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के लिपिक आदि पदों से नौकरी छोड़ी है। इनके लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यह पिछले 2 महीने से घर बैठे है और बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन

इन जिलों के युवाओं ने छोड़ी नौकरी
सोनीपत, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक आदि जिलों के युवा सबसे ज्यादा हैं, जिन्होंने रेवन्यू पटवारी का पत्र मिलने पर नौकरी छोड़ दी। इन युवाओं का कहना है कि पुलिस में जहां केवल 1900 रुपये का पे ग्रेड शुरूआत में मिलता है और छुट्टी तक नहीं होती है। वहीं रेवन्यू पटवारी का पे ग्रेड 2400 रुपये है और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। इस कारण ही अधिकतर युवाओं ने पुरानी नौकरी छोड़ी है।
विज्ञापन

--
मेरी जानकारी में यह पूरा मामला है। इसके लिए ही प्रदेश के कई जिलों में पटवार ट्रेनिंग स्कूल स्टेबलिश कराए जा रहे हैं और उनकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। रेवन्यू पटवारी की जल्द ट्रेनिंग शुरू करा दी जाएगी और किसी को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। इसमें अब ज्यादा देरी नहीं होने दी जाएगी।
कैप्टन अभिमन्यु, वित्तमंत्री हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें