फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दलाल को भेजा जेल, दो को पूछताछ के बाद छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दलाल को भेजा जेल, दो को पूछताछ के बाद छोड़ा
विज्ञापन


नारनौल। सीएम फ्लाइंग द्वारा बुधवार को आरटीए कार्यालय में की गई छापामारी के दौरान पकड़े गए तीन दलालों से पूछताछ के बाद दो को छोड़ दिया गया है। सीएम फ्लाइंग टीम ने एक दलाल महाबीर पुत्र नंदलाल के पास से भारी संख्या में लाइसेंस, आरसी व लाइसेंस पर लगने वाला सरकारी होलोग्राम बरामद किया है। महाबीर ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों का भी नाम उजागर किया। इसके बाद सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक कृष्ण कुमार की शिकायत पर वीरवार को शहर थाना नारनौल में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को पकड़े गए दलाल महाबीर निवासी मोहल्ला दयानगर को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे अचानक सीएम फ्लाइंग की टीम आरटीए कार्यालय पहुंचकर रिकार्ड व फाइलों की जांच की। इसी दौरान टीम को आरटीए कार्यालय में संदिग्ध रूप से एक लाख 71 हजार 800 रुपये लेकर घूम रहे गांव सरेली निवासी महेंद्र सिंह को काबू कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में महेंद्र ने जेब में रखे पैसों के संबंध में टीम को संतोषजनक जवाब मिलने पर उसे पैसे लौटाकर छोड़ दिया। यह देख एक अन्य व्यक्ति मोहल्ला नलापुर निवासी मनोज शर्मा भी फाइल में पैसे छिपाने की प्रयास करने लगा तो टीम ने उससे गहनता से पूछताछ की। इस पर उसने बताया कि उसका जीजा कोर्ट परिसर में टाइपिस्ट है। उसके पास आरटीए कार्यालय से आरसी, लाइसेंस व गाड़ियों की आरसी बदलवाने की फाइलें आती रहती है। वह इन फाइलों को लेकर आरटीए कार्यालय में आरसी की सीट पर बैठने वाले राजेश क्लर्क को देता है। उसने बताया कि वह आरसी क्लर्क राजेश को 2-3 वर्ष से जानता है और उसे प्रति फाइल 500 रुपये के हिसाब से देता है। इससे वह अपना भी खर्चा निकाल लेता है। आज भी वह फाइल एनओसी जमा करवाने आया था तो सीट पर राजेश नहीं मिला।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने की रिकार्डिंग
इस दौरान सीएम फ्लाइंग टीम ने मनोज शर्मा द्वारा कही गई सभी बातों की वीडियो रिकार्डिंग करवा ली। इसके बाद सीएम फ्लाइंग के डीएसपी ने उच्चाधिकारियों से विचार-विर्मश कर मनोज को उसके पैसे व मोबाइल देकर छोड़ दिया गया।
एक दलाल से बरामद की 25 आरसी व इतने ही लाइसेंस
इसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने कार्यलय में घूम रहे मोहल्ला दयानगर निवासी महाबीर को एक बड़ी थैली में 25 आरसी, 25 लाइट लाइसेंस फाइल, आरसी व लाइसेंस पर लगने वाला सरकारी होलोग्राम व कोर्ट फीस टिकट के साथ काबू किया। महाबीर से जब टीम ने गहनता से पूछताछ की तो उसने कुछ लोगों के नाम उजागर किए। इसके बाद टीम ने एसडीएम कार्यालय से आरसी जारी करने वाले क्लर्क सतबीर को बुलाकर उससे पूछताछ की। परंतु संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर टीम के डीएसपी ने अपने उच्चाधिकारियों से विचार-विर्मश किया। इसके बाद वीरवार को फ्लाइंग टीम के निरीक्षक कृष्ण कुमार की शिकायत पर मोहल्ला दयानगर निवासी महाबीर सिंह, बसीरपुर निवासी राजेश, एसडीएम कार्यालय के आरसी क्लर्क देशराज व सतबीर के खिलाफ शहर थाना में धारा 409 व 120बी के तहत मुकद्दमा नंबर 434 दर्ज करवाया।
विज्ञापन

पासिंग स्थल पर पहुंची टीम
सीआईडी की टीम नई मंडी में हर वीरवार को होने वाली वाहन पासिंग स्थल पर पहुंची। यहां पर सीआईडी की टीम ने पासिंग कराने आए लोगों के कागजात चेक किए। वहीं पूरी कार्यप्रणाली को भी देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें