फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव नहीं हुए बहाल को कॉलेजों में जड़ेंगे ताला : देसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
प्रदेश में यदि जल्द ही छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो इनसो प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों पर ताला जड़ेगी। यह बात बुधवार को इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कही। देसवाल बुधवार को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के पास स्थित गांव रामगढ़ में एक छात्र सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। हालांकि छात्रों को संबोधित करने के लिए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को पहुंचना था, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

देसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने से पहले छात्र संघ चुनाव को लेकर खूब हल्ला मचाती थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद बीजेपी की नीतियों के चलते ही विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों का ही परिणाम है कि विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर नहीं हैं। कॉलेज में ऑनलाइन के नाम पर विद्यार्थियों को परेशान करने का काम किया गया है। देसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज सोई हुई प्रदेश सरकार तक पहुंचाने के लिए पांच अगस्त को सोनीपत में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को इनसो नेता अमित सांगवान सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर केएलपी एवं अहीर कॉलेज के कई विद्यार्थियों ने इनसो ज्वाइन की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर बलकार सिंह ने की। इस अवसर पर कप्तान सिंह, रामकिशन छिल्लर, किरणपाल यादव, वरुण गांधी, एडवोकेट रजवंत सिंह डहीनवाल, राजू चौधरी, संदीप खोरी, सुरेंद्र नेहरा, संदीप टुमना, नरेंद्र लांबा, सतेंद्र झाबुआ, अनुज आर्य, ज्योति सांगवान, सुनीता जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें