फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिवर्तन : सरपंच यूनियन के अभियान पर लोगों का पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी।
सिवानी को हिसार में शामिल करने की सीएम की घोषणा के बाद सरपंच यूनियन के जिला परिवर्तन के खिलाफ शुरू किए गए अभियान का अधिकांश गांवों में विरोध होने लगा है। ग्रामीणों की राय जाने बिना जिला परिवर्तन के खिलाफ जाने वाले धूलकोट गांव के एक सरपंच ने तो यूटर्न ले लिया है और हिसार का समर्थन कर दिया है। वहीं धूलकोट गांव के लोगों ने ग्राम सभा की बैठक बुलाकर सरपंच के जिला परिवर्तन के खिलाफ प्रस्ताव को खारिज करते हुए हिसार में जाने की सहमति जता दी है। इसके अलावा कई संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ता भी खुलकर सरपंचों के इस अभियान का विरोध करने लगे है।

गौरतलब है कि गत 9 जुलाई को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सिवानी को भिवानी से हटाकर हिसार में शामिल करने की घोषणा की थी। इसी बीच सरपंच यूनियन ने सीएम की इस घोषणा के खिलाफ सरपंचों से प्रस्ताव पारित करवा लिए जिसमें 37 में से 28 पंचायतों के सरपंच हिसार जिला के खिलाफ खड़े हो गए। ग्राम सभा की बैठक के बिना सरपंचों के इन प्रस्तावों के खिलाफ विरोध के स्वर तेज होने लगे है। गांव में विरोध के चलते रूपाणा गांव की सरपंच लक्ष्मी देवी को यूटर्न लेना पड़ा। सोमवार को उन्होंने भिवानी जिला का प्रेम छोड़ हिसार में शामिल करने की हामी भर दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा धूलकोट की ग्राम सभा के लोगों ने सरपंच के प्रस्ताव को उनका निजी निर्णय बताते हुए हिसार में शामिल होने पर सहमति जता दी है। उनका कहना है कि वे 21 सालों से हिसार में शामिल होने की बाट जोह रहे थे और अब सीएम ने उनकी यह सालों पुरानी मांग पूरी कर दी है तो सरपंचों ने बिना गांव के लोगों की राय जाने जिला परिवर्तन के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। पंचायत समिति सिवानी की प्रधान गीता रोशन कालिया ने सीएम की तरफ से हिसार में शमिल किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इनेलो और कांग्रेस प्रवृति से जुड़े लोग जिला परिवर्तन को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे है। हिसार से आम जनता को भारी लाभ होगा और सभी गांवों के लोग भी हिसार से जुड़ना चाहते है। अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य सचिव दयानंद पूनिया, जिला पार्षद बलवान बागड़ी ने कहा कि सिवानी के लोग हिसार से जुड़ना चाहते है लेकिन सरपंचों की तकलीफ समझ से बाहर है। उन्होंने कहा कि सिवानी उपमंडल के लिए हिसार सबसे उपयुक्त जिला है। इनेलो के शहरी प्रधान गौरव चौधरी ने कहा कि सरकार जिला परिवर्तन के नाम पर ड्रामा कर रही है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता सुनील श्योराण, सुरेश सैनीवास, संजय खेड़ा, पूर्व सरपंच राजेंद्र तंवर ने कहा कि सरकार सिवानी को हिसार में शामिल करे चूंकि सरपंचों ने जो प्रस्ताव बना कर भेजा है वह उनकी व्यक्तिगत सोच है। जिला परिवर्तन संघर्ष समिति के संयोजक महेंद्र लखेरा ने कहा कि जिन पंचायतों ने जिला परिवर्तन के खिलाफ प्रस्ताव दिया है उनमें से अधिकांश सरपंच जिला परिवर्तन के पक्ष में प्रस्ताव दे चुके हब । उन्होंने कहा कि उनका यह अभियान सिवानी के हिसार में शामिल नहीं होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें