फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड एंड सप्लाई के दो इंस्पेक्टर कराते हैं सिलेंडरों की कालाबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फूड एंड सप्लाई के दो इंस्पेक्टर कराते हैं सिलेंडरों की कालाबाजारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सीएम उड़नदस्ते ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों की दो दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने छापेमारी के दौरान दोनों दुकानों से 25 बड़े, 34 छोटे सिलेंडर किए बरामद किए हैं। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कालाबाजारी में फूड स्पलाई विभाग के दो कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। उन्हीं के द्वारा दोनों दुकानदार कालाबाजारी के सिलेंडर लेकर आते थे। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों दुकानदार की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। वो कालाबाजारी से रसोई गैस सिलेंडर बेच रहे थे। इसके बाद सीएम उड़नदस्ते की टीम गठित की गई, जिसका नेतृत्व डीआई नारनौल विश्वजीत कर रहे थे। टीम ने शाम पांच बजे अंबेडकर चौक स्थिति गैस चूल्हों की दुकानों पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। इस दौरान पुलिस बल भी उनके साथ था। दोनों दुकानों से छोटे बड़े 59 सिलेंडर बरामद किए। टीम ने सभी सिलेंडर अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने रामबिलास निवासी पुत्र जानकारी दास हालाबाद कृष्णा कॉलोनी एवं रमेश पुत्र सीताराम निवासी मोहल्ला शेरागुवाड़ी महेंद्रगढ़ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गोदाम पर भी की छापामारी:
आरोपी रमेश ने मोहल्ला शेरागुवाड़ी में अपने आवास के पास एक टूटी हुई हवेली में गोदाम बनाया हुआ है। उसी गोदाम पर उड़नदस्ते ने छापामारी की। दुकान पर छापामारी की सूचना पहले लग जाने के कारण नौकर गोदाम को ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। जब उड़नदस्ता टीम गोदाम पर पहुंची तो उन्हें ताला बंद मिला। ताला खोलने की इजाजत को लेकर टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार दिनेश कुमार का इंतजार करती रही। तब तक उड़नदस्ते के दो कर्मचारी गोदाम पर छोड़ दिए गए। समाचार लिखे जाने तक गोदाम का ताला नहीं खुला था।
योजना बद्ध तरीके से मारी छापेमारी:
उक्त छापेमारी के लिए सीएम उड़नदस्ता की टीम गठित की गई जिसमें इंसपेक्टर लीलाराम, राजबीर सिंह, हिम्मत सिंह, सतीश, सुरेंद्र कादमा सहित 13 लोग शामिल थे। इसका नेतृत्व डीआई विश्वजीत ने किया। छापामारी के बारे में टीम के दो ही लोगों को पता था, उसके अलावा किसी को कुछ नहीं पता था। टीम ने अपने सभी कर्मचारियों के मोबाइल पहले ही रख लिए थे ताकि यह सूचना किसी को लीक न हो उसके बाद टीम ने छापामारी की जिसमें उन्हें बड़ी कामयाबी मिली।
फूड स्पलाई दो इंस्पेक्टर भी है कालाबाजारी में शामिल:
जब टीम ने मौके पर दोनों ही आरोपी रमेश एवं रामबिलास से पूछताछ की तो उन्हें चौंकाने वाला खुलासा किया। दोनों ने इस कालाबाजी में फूड सप्लाई इंसपेक्टर सत्यवीर एवं रमेश का नाम उजागर किया है। उन्होंने बताया कि दोनों इसंपेक्टर के द्वारा ही वो सिलेंडर लेकर आते थे और उनको कमीशन दे देते थे।
विज्ञापन

वर्जन:
मुख्यमंत्री के आदेश हैं कि कहीं भी अवैध कारोबार एवं कालाबाजारी नहीं चलने दी जाएगी। उन्हीं के आदेश पर हमने गैस चूल्हे की दो दुकानों पर छापामारी की है। दोनों दुकानों से छोटे बड़े 59 सिलेंडर बरामद किए हैं। पूछताछ में इन्होंने फूड स्पलाई के इंसपेक्टर सतबीर एवं रमेश का नाम बताया है। उन्हीं के द्वारा ये सिलेंडर लेकर आते हैं।
विश्वजीत, इंचार्ज, सीएम उड़नदस्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें