फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बनवाने उमड़े भावी पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल बनवाने उमड़े भावी पुलिस कर्मी
विज्ञापन

भिवानी। हाल ही में हुई पुलिस भर्ती चयनित उम्मीदवार अस्पताल में मेडिकल बनवाने उमड़े। मेडिकल बनाने के फेर में अस्पताल के चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई तो पुलिस टीम भी व्यवस्था बनाने के लिए तैनात रही।
विज्ञापन

हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की गई है। भर्ती के लिए सवा दो सौ भावी पुलिस कर्मियों को मेडिकल बनवाने के लिए भिवानी अस्पताल भेजा गया। रविवार होने के बावजूद अस्पताल में मेडिकल बनवाने के लिए चिकित्सकों व अन्य स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई। सुबह आठ बजे ही अभ्यार्थियों की भीड़ अस्पताल परिसर में उमड़ने लगी थी। सभी का एक-एक कर मेडिकल हुआ। नेत्र विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन विभाग, एक्स रे, लैब में जांच हुई और टेस्ट किए गए। किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक मेडिकल बनवाने का काम चला। बैठने की जगह नहीं होने के कारण पुलिस कर्मियों को जमीन पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें