फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जुड़वा भाई नीट में पास

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट में रोहतक के जुड़वा भाइयों की 115 और 192वीं रैंक
विज्ञापन


रोहतक। नेशनल एलिजिबलिटी एंड एंट्रैंस टेस्ट 2017 में जुड़वां भाइयों ने बाजी मारी। डीएलएफ कॉलोनी निवासी जतिन और हर्षित जुडवां भाई हैं। नीट में हर्षित ने ओवरऑल रैंक 115 और जतिन ने 192वीं रैंक हासिल कर परिवार और स्कूल का नाम रोशन कर दिया। परिवार में पिता संजीव मलिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ब्रांच मैनेजर हैं और मां पूनम मलिक कारेपोरशन बैंक में कार्यरत हैं। इस उपलब्धि के बाद पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। माता-पिता भी इस उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे हैं। दोनों का कहना है कि नौकरी के कारण वह बच्चों को इतना समय नहीं दे पाते, लेकिन इसके बावजूद बच्चों ने इतना बड़ा मुकाम हासिल कर खुद को साबित कर दिया। बिना किसी खास तैयारी के भी यह सफलता हासिल कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें