फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून से पूर्व पूरे करे बाढ़ बचाव के प्रबंध: अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
30 जून से पूर्व पूरे करे बाढ़ बचाव के प्रबंध: अरोड़ा
विज्ञापन

राजस्व विभाग हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर दिए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। राजस्व विभाग हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने विडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने मानसून मौसम के दौरान संभावित बाढ़ के खतरों से बचने हेतू सभी जिलों में समय रहते किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि सभी जिलों में संबंधित विभाग 30 जून से पूर्व सभी प्रकार के प्रबंध पूर्ण कर लें व जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी बाढ़ बचाओ कार्यों के लिए किए जा रहे कार्यों व कदमों पर कड़ी नजर रखें। बैठक में डीसी रोहतास सिंह खरब, जगाधरी, बिलासपुर व रादौर के एसडीएम क्रमश: भारत भूषण कौशिक, नवीन आहूजा व डॉ. पूजा भारती, नगर निगम के आयुक्त गिरिश अरोड़ा, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम बिश्रोई, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप सिंह, डीआईओ रमेश गुप्ता, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी स्वर्ण सिंह जंजोटर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। केशनी आनंद अरोड़ा ने वीडियो कॉन्फे्रस के माध्यम से ऑनलाइन जमाबंदी, इंतकालों को सही समय व सही ढग़ से दर्ज/तसदीक करने, राजस्व से संबंधित न्यायालयों में चल रहे केसों के निपटान से संबंधित मामलों, फर्द आदि से संबंधित मामलों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

बॉक्स
सूचना तंत्र करें मजबूत, आर्मी व एनडीआरएफ से रखें संपर्क: राजस्व विभाग हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बाढ़ के दिनों के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करें तथा आर्मी व एनडीआरएफ के अधिकारियों से बराबर सम्पर्क बनाए रखें। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्रतिदिन बरसात की रिपोर्ट ऑनलाइन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली से चलने वाले पानी निकासी के पंप सेटों के भरोसे न रहें, बल्कि जनरेटर सेट या डीजल से चलने वाले पंपों को पूरी तरह से तैयार रखें और सुनिश्चित करें कि पंप सही चालू हालत में हों और उनके ऑपे्रटर भी हर समय उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि ड्रेनों की सफाई का कार्य 30 जून तक अवश्य करें। उन्होंने डीसी रोहतास सिंह खरब से जिला के शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ बचाओ के लिए शुरू किए गए पत्थरों के बांध बनाने के कार्य की विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन

फोटो-21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें