फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में भर्ती फर्जीवाड़े की आशंका, कुलपति से मिले छात्र नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू भर्ती में फर्जीवाड़े की आशंका, कुलपति से मिले छात्र नेता
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू में चल रही विभिन्न भर्तियों को लेकर इनसो छात्र संगठन के सदस्य मंगलवार को कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया से मिले। इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई अन्य पदों के लिए भर्तियां चल रही हैं। इन भर्तियों में कुछ लोग फर्जीवाड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। पहले भी यूनिवर्सिटी की भर्तियों को लेकर विवाद खड़ा हो चुका है। इनसो प्रदेशाध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि इन भर्तियों को गंभीरता से लिया जाए। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को ऐसी भर्तियों का लाभ मिलना चाहिए। कुछ कर्मचारियों की तनख्वाह कम है। उन्हें कम से कम डीसी रेट पर तनख्वाह दी जाए। वहीं छात्र नेता ने यूनिवर्सिटी में राजनीतिक हस्तक्षेप को बंद करने की भी मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें