रोहतक। चुनाव का पर्व-देश का गर्व अभियान में शहीद रविंद्र धर्मार्थ ट्रस्ट और लाॅयंस क्लब की ओर से माता रामरति देवी की स्मृति में मतदाता जागरूकता व रक्तदान उत्सव का आयोजन किया गया। शहीद रविंद्र स्मारक आंबेडकर पार्क, झज्जर रोड स्वीप के तहत हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी ईश्वर भारतीय रहे।
जेपी गौड़ ने बताया कि पीजीआई रक्तकोष व रेडक्राॅस टीम के सहयोग से 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इसमें राजस्वरूप राठी ने अपने जन्मदिवस पर रक्तदान किया। यहां लोकसभा चुनाव के लिए 150 लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता अनिता बुधवार, डॉ. निर्मल व जिते अत्री रहे। इसकी अध्यक्षता लायन महिंद्र गुगनानी चार्टर अध्यक्ष ने की। संयोजन रक्तदाता प्रेरक जेपी गौड़ ने किया। आयोजक नरेश ब्राह्मणवासिया रहे।