रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनएचएम कर्मचारियों को जियो फेस अटेंडेंस सिस्टम एप डाउनलोड करने के निर्देश जारी किए हैं। इसे लेकर कर्मचारियाें ने विरोध करते हुए सिविल सर्जन को मिशन निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान रोहतक डॉ. अंकित फोगाट ने बताया कि मुख्यालय की तरफ से एनएमएम कर्मचारियों को फोन मे थर्ड पार्टी जियोफेस अटेंडेंस सिस्टम के तहत हाजिरी लगाने के निर्देश जारी किए है।
थर्ड पार्टी एप से साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं। इसको लेकर कर्मचारियों में डर है। कर्मचारियों को सरकार बार-बार मानसिक प्रताड़ित कर रही है। इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र को मिशन निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा है। सिविल सर्जन की ओर से उनकी मांगों को आगे पहुंचाने का आश्वासन दिया गया है।