फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क पर कचरा डालने पर 15 दुकानदारों के किए चालान

Tue, 22 Jul 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
डेयरी कॉम्प्लेक्स में गंदगी फैलाने वाले का चालान करती नगर निगम की टीम। स्रोत: निगम
विज्ञापन
रोहतक। शहर में सड़क पर कचरा डालने वालों के खिलाफ नगर निगम की सख्ती सोमवार को भी जारी रही। निगम की छह टीमों ने चमेली मार्केट, भिवानी स्टैंड, अशोका फोटोस्टेट, डेयरी काॅम्प्लेक्स, पावर हाउस, मेडिकल मोड़, डी-पार्क, नई अनाज मंडी, भिवानी चुंगी व दिल्ली रोड पर 20 लोगों के 35 हजार 800 रुपये के चालान किए। इसमें 15 चालान दुकानदारों के किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को सफाई ब्रांच की टीमों की बैठक ली। हिदायत दी कि शहर में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। साथ हीए गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।
स्थानों को चिह्नित किया जाए। टीमों ने दोपहर से शाम तक गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की। इसके अलावा, निगम आयुक्त ने शहर में अवैध तरीके से लगे होर्डिंग, फ्लैक्स व पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ हरियाणा प्रीवेन्शन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट 1989 व विज्ञापन नीति के तहत कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें