फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 15 मरीज ने नेत्रदान के फॉर्म भरे

Tue, 25 Aug 2026 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
27-हिसार रोड ​पर नेत्र जांच ​शिविर के दौरान उप​स्थित सदस्य व मरीज। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
रोहतक। पद्मश्री सेठ किशन दास की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में हिसार रोड स्थित खटीक धर्मशाला में सिविल सर्जन डॉ. कमला वर्मा के मार्गदर्शन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। 15 मरीज ने नेत्रदान के फॉर्म भरे। उन्होंने कहा कि नेत्रदान पखवाड़े 25 अगस्त से शुरू होकर 8 सितंबर तक चलेगा। डॉ. कमल वर्मा ने सभी समाजसेवी एवं नेत्रदान अभियान में सहयोग करने वाली संस्थाओं से विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सहयोग करने की अपील की है। 235 लोगों की नेत्र जांच की गई। इनमें से 187 को निशुल्क चश्मे व दवाइयों का वितरण किया गया। समाजसेवी मनमोहन गोयल ने भी नेत्रदान अभियान में सहयोग किया। इस दौरान सुभाष चंद्र गुप्ता, जगत सिंह गिल, राजेंद्र शर्मा व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें