फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच और पंच पदों के लिए 29 जून को होगा उपचुनाव : बिढ़ाण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच और पंच पदों के लिए 29 जून को होगा उपचुनाव : बिढ़ाण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र बिढ़ाण ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में 29 जून को सरपंच और पंच पदों के लिए उप चुनाव होगा। खंड बहादुरगढ़ के गांव आसौदा सिवान में सरपंच पद के लिए उपचुनाव होगा जोकि अनारक्षित है, वहीं 22 पंच पदों के लिए उपचुनाव होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 जून से 19 जून तक नामांकन पत्र सुबह दस बजे से तीन बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। 21 जून दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं, इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद योग्य उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे। मतदान 29 जून को सुबह सात से बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक होगा। मतदान की प्रक्रिया पूरी होते ही मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इन गांवों में होगा पंच के लिए उपचुनाव
खंड बेरी के गांव अच्छेज में वार्ड नम्बर दो, बरहाना जी के वार्ड नम्बर दो, गोधड़ी के वार्ड नम्बर पांच, छौछी के वार्ड नम्बर 6 व डीघल के वार्ड नम्बर एक व 12 में पंच के लिए उपचुनाव होंगे। इसी प्रकार खंड झज्जर के गांव लाडपुर के वार्ड नम्बर 4, खुंगाई के वार्ड नम्बर दो और गांव सिकंदरपुर के वार्ड नम्बर 8 के लिए उपचुनाव होगा। खंड मातनहेल के गांव अकेहड़ी मदनपुर के वार्ड नम्बर दो, खाचरौली के वार्ड नंबर एक, कोयलपुर के वार्ड नंबर 9, नौगांवा के वार्ड नंबर तीन व आठ में पंच के लिए उपचुनाव होगा। खंड बहादुरगढ़ के गांव लुहारहेडी के वार्ड नंबर 10, कानौंदा के वार्ड नंबर 7, मांडोठी के वार्ड नंबर 9 व 20 के लिए उपचुनाव होगा। खंड साल्हावास के गांव चांदौल के वार्ड नंबर दो, कुंजिया के वार्ड नंबर 6, सुरहेती के वार्ड नंबर 8 तथा छप्पार के वार्ड नंबर एक मेें उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें