फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में होता है महिलाओं का शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जानकारी के अभाव में होता है शोषण’
विज्ञापन

रादौर। गांव फतेहगढ़ में सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र में महिला गोष्ठी का आयोजन करवाया गया। इसमें गांव की महिला सरपंच राजकुमारी सैनी मुख्य रूप से उपस्थित हुईं। गोष्ठी आंगनबाड़ी वर्कर कमलेश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित करवाई गई। सरपंच राजकुमार सैनी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी लेकर जागरूक होना चाहिए। जानकारी के अभाव में महिलाओं का शोषण होता हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने के लिये समय-समय पर गोष्ठियों का आयोजन करना जरूरी है। इस अवसर पर एसएमएस प्रधान मीना देवी, हेल्पर सीमा रानी, अनीता रानी, श्यामो देवी, कमलेश रानी, रीना और मंजू रानी मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें