फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर की अंकिता के हुए सोनीपत के पहलवान मौसम खत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
सोनीपत के भारत केसरी पहलवान मौसम खत्री झज्जर की अंकिता के साथ रविवार रात को सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध गए। मौसम खत्री लगातार दो बार भारत केसरी का ख़िताब अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा खत्री एशियन खेलो में भी कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। झज्जर का शहनाई गार्डन दोनों के नए जीवन के सफ़र का गवाह बना। झज्जर के खुड्डन गांव की अंकिता एमएससी फिजिक्स से कर रही है। दोनों के परिजन शुरू से ही एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। अंकिता और मौसम दोनों के परिवार का कुश्ती से गहरा नाता रहा है। मौसम जहां देश-विदेश में कुश्ती में अपनी छाप छोड़ चुके हैं वहीं, अंकिता के पिता कप्तान सिंह, उनके ताऊ वजीर सिंह नेशनल कुश्ती खिलाड़ी रह चुके हैं। मौसम और अंकिता को एक करने में कुश्ती खेल का अहम योगदान रहा है। अंकिता का कहना है कि वह शादी के बाद भी अपने पति को देश के लिए खेलते हुए देखना पसंद करेगी। अंकिता चाहती हैं कि शादी के बाद उनके पति ओलंपिक में देश के लिए मेडल लेकर आए। वहीं, मौसम का भी यही कहना है कि वे शादी के बाद भी लगातार देश के लिए खेलते रहेंगे। शादी में कुश्ती जगत के बड़े खिलाड़ी और राजनीतिक जगत के कई नेता मौजूद रहे।

झज्जर की अंकिता के हुए सोनीपत के पहलवान मौसम खत्री
झज्जर के खुड्डन गांव की रहने वाली है अंकिता
मौसम खत्री दो बार जीत चुके हैं भारत केसरी का ख़िताब।
एशियाड गेम्स में जीत चुके हैं ब्रॉन्ज मेडल

फोटो संख्या-17 से 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें