फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही अंधेंरे में डूब जाता शहर, चार माह से नहीं छोड़ा गया टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
काफी स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने के चलते शहर शाम होते ही अंधेरे में डूबा नजर आता है। स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने के लिए शहर के लोग बार-बार नपा कार्यालयों में शिकायत दर्ज करवाने भी जाते हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं निकलता। रजिस्टर में लोग शिकायत तो दर्ज कर आते हैं, लेकिन शिकायतों को देखने वाला कोई नहीं है। जिसके पीछे कारण यह है कि करीब दो माह से स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग का ठेका पूरा हो चुका है। इसके बाद फिर से लाइटों का टेंडर नहीं छोड़ा गया। जिसके चलते शहर की स्ट्रीट लाइटों के हालात खराब चल रहे हैें। वहीं बरसात का सीजन भी आने वाला है, ऐसे में लोगों की दिक्कतें और अधिक बढ़ने वाली हैं।
चार हजार लाइटें है शहर में
नपा की ओर से शहर में तीन कैटेगरी की स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। जिनमें करीब चार हजार की संख्या में सीएफएल, सोडियम मर्करी और हाईमास्क लाइटें शामिल हैं। लोगों को दिक्कत केवल लाइट खराब होने के चलते ही नहीं है, बल्कि कुछ स्थानों पर शहर में लाइटें नहीं होने के चलते भी आ रही हैं। वहीं कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां नपा के द्वारा जुगाड़ के सहारे स्ट्रीट लाइटें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

तीन चौकों पर ठप्प पड़ी हैं हाईमास्क लाइट
शहर के छिक्कारा चौक, श्रीराम शर्मा पार्क चौक व तलाव रोड वाले चौक पर लगी हाईमास्क लाइट पिछले काफी समय से खराब पड़ी हैं। लाइटों को अब तक ठीक नहीं करने के पीछे वजह यह है कि इनके पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिसके चलते इन पर कार्य नहीं किया जा सकता। बिजली निगम के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर इस लाइन को कुछ समय के लिए बंद करवाया जा सकता है। लेकिन नपा के लापरवाह अधिकारियों के द्वारा यह कार्य पिछले कई माह से नहीं करवाया गया।
इन जगहों पर है अधिक समस्या
शहर के बर्फखाना रोड पर पांच लाइटें और आर्य नगर कालोनी की कई गलियों में भी लाइटें ठप्प पड़ी हैं। रहणिया कालोनी में कई जगहों पर लाइटें ही नहीं हैं। लेकिन जहां लाइट खराब हैं, वहां भी समाधान नहीं किया जा रहा। सुभाष नगर, डिफेंस कालोनी, कोसली रोड के इलाके में काफी स्थानों पर लाइट ठप्प पड़ी है।
चोरी होने का रहता है डर
लोगों में स्ट्रीट लाइट न होने और काफी लाइटें ठप्प होने के कारण चोरी होने का डर हमेशा बना रहता है। पिछले तीन माह के दौरान शहर में दर्जनभर से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। इस समय के दौरान रहणियां और डिफेंस कालोनी के पांच घरों में चोरी हो चुकी है। ऐसे में लोगों के अनुसार सुरक्षा के हिसाब से भी स्ट्रीट लाइटें बेहद आवश्यक हैं।

बोले शहर के लोग
1. आर्य नगर वासी मास्टर सतबीर ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, लेकिन उन्हें नपा द्वारा ठीक नहीं करवाया जा रहा। नपा अपने चार्ज वसूलने में कभी पीछे नहीं रहती, लेकिन सुविधाओं के मामले में पता नहीं नपा के द्वारा इस प्रकार की लापरवाही क्यों बरती जाती है।
2. वार्ड-15 के पार्षद एडवोकेट घनश्याम गुर्जर के अनुसार उनके क्षेत्र में तो काफी स्थानों पर स्ट्रीट लाइट ही नहीं हैं। गुर्जर के अनुसार नपा के अधिकारियों के द्वारा लोगों की सुविधाओं से जुड़े टेंडर छोड़ने में अक्सर लेटलतीफी की जाती है। जिसको लेकर वे हाउस की अगली बैठक में भी मामला उठाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन
स्ट्रीट लाइटों को लेकर जल्द टेंडर लगाया जाएगा। अभी भी प्राईवेट लोगों से लाइटें ठीक करवाई जा रही हैं। शिकायतों को सही तरीके से हैंडल करने के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।
- नरेंद्र सैनी, सचिव नपा झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें