रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को 12वीं कक्षा की फाइन आर्ट विषय की बोर्ड परीक्षा हुई। जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंधों के बीच पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा की फाइन आर्ट विषय की परीक्षा में कुल 1469 विद्यार्थियों में से 1447 ने परीक्षा दी जबकि 22 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर बोर्ड परीक्षाओं को सुचारु ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के लिए उड़नदस्ते गठित किए गए हैं व ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। संवाद