11सीटीके42....हनुमान चालीसा पाठ में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
रोहतक। खरावड़ स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार को हनुमान चालीसा के 1425 पाठ किए गए। यहां मुख्य अतिथि के रूप में जन सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ. परमानंद स्वामी ने हनुमान चालीसा के पाठ का शुभारंभ किया। यहां जिले के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के पुजारी बृजेश महाराज ने कहा कि मंदिर की ओर से 10 से 14 जून तक 5100 हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है। संवाद