फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत व्यक्ति ने चौकीदार से की मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौकीदार के साथ गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी के आरोप में पुलिस ने सातरोड़ खास निवासी नरेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने शराब पी हुई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सातरोड़ खास निवासी सुरेश ने बताया कि वह पावरटेक फैक्टरी में चौकीदार है और आठ अप्रैल की रात को अपनी ड्यूटी पर था। वहां पर करीब सवा 10 बजे सातरोड़ खास निवासी नरेश नशे में धुत्त होकर आया। वह और भी शराब लिए हुए था। उसने आते ही उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी है। वह जबरदस्ती फैक्टरी के अंदर घुसने लगा। उसने धमकी दी कि सोते हुए को जान से मार देगा। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि नरेश ने उसके सामने गली में सिर मार कर कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी है, जिस पर शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंची तो वह पुलिस के सामने भी गाली-गलौज करता रहा। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल दलीप सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें