रोहतक। पारंपरिक पहनावे और देशी रंग में रंगे विद्यार्थियों ने जब दामण-कुर्ती और धोती-कुर्ता पहनकर बॉलीवुड बीट पर ठुमके लगाएं तो ऑडिटोरियम सीटियों और तॉलियों से गुंजने लगा। फिजियोथैरेपी विभाग की छात्राओं नेहा चौहान और नेहा ओल्हान ने जब देशी अंदाज में ...बेबी तेरी डेडली है वॉक नी, मैं नचा फराटे नाल, काला चश्मा जैसे बॉलीवुड सॉन्गस पर बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए तालियां बटौरी। वहीं, भूमिका एंड टीम ने पंजाबी गीतों पर भांगड़ा करके सबका दिल जीता। इसके अलावा कपिल एंड टीम ने जब लोकगीत ...पिया जी तेरी एक ना मानूंगी फिल्म चंद्रावल देखूंगी पर डांस किया तो उनके साथ दर्शक दीर्घा में बैैठे विद्यार्थी कुर्सियों पर खड़े होकर झूमने लगे। यह नजारा शनिवार को बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिभा खोज कार्यक्रम में देखने को मिला। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. अंजू शर्मा रही।
उन्होंने कहा कि महिलाएं शक्ति, प्रेम, आध्यात्म और विकास का प्रतीक है। महिला दिवस पर महिलाओं के प्रति सम्मान प्रशंसा और उनकी उपलब्धियों को याद किया जाता है। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रूबिया, डॉ. मंजू बत्रा, विनय सैनी, पूजा लांबा, अनिल बागड़ी, पवन शर्मा, विजय खत्री, सुनीता सैनी व बीरमती ने निभाई। विजेताओं को मुख्य अतिथि डॉ. अंजू शर्मा, अंजना राव, डॉ. रामसजन पाण्डेय, कुलपति व कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. भारत भूषण, डॉ. अंर्चना अरूंणाचल, डॉ. एसपी शर्मा, डॉ. आरण्केय अरोड़ा, डॉ. कविता जैन, डॉ. पवन जलवाल, डॉ. लीना नहोटी, डॉ. कृष्णा राणा, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. मिनाक्षी मारवाह, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. आशुतोष कौशिक मौजूद रहे।
तालियों और सीटियों से बढ़ाया हौसला
प्रतिभागियों की प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों ने तालियों और सीटियों से प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। प्रिंयका एंड कोमल ने जब राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में ...कालो कू द पड़ा मेला मैं, साईकिल पंक्चर कर लायो पर प्रस्तुति दी तो विद्यार्थी कुर्सियों पर खड़े होकर सीटियां बजाते हुए डांस करने लगे।
यह रहे परिणाम
ग्रुप डांस-
प्रथम- दीपिका व पुनीता, नर्सिंग विभाग
द्वितीय- कपिल व साथी, फि जियोथेरेपी विभाग
तृतीय- गुरदीप एंड टीम
---
सोलो डांस-
प्रथम- निशा, एजुकेशन विभाग
द्वितीय- शिवांगी, फि जियोथेरेपी विभाग
तृतीय- निशा, सांईस विभाग
---
कविता पाठ-
प्रथम- वंदना, सांईस विभाग
द्वितीय- परी, सांईस विभाग
तृतीय- हर्ष, फि जियोथेरेपी विभाग
---
एकल गायन-
प्रथम- रीतू, साईस विभाग,
द्वितीय- अंकित
तृतीय- वदंना, फि जियोथेरेपी विभाग
---
पोस्टर मेकिंग-
प्रथम- महिमा
द्वितीय- अर्चना
तृतीय- तान्या