फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, हड़ताली कर्मचारी मांग पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम कर्मचारी संघ को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि वह अपनी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटे, नहीं तो उनके खिलाफ अब अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर 22 दिन से धरने पर बैठै कर्मचारियों ने कहा है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वह पीछे नहीं हटेंगे। जो उनकी मांगों को मानेगा और लागू करेगा वही सरकार बनाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रधान दिनेश सैनी ने कहा है कि सरकार ने 14 फरवरी के हमले का बदला ले लिया है, यदि सरकार उनके दर्द को समझेगी तो वह आभारी रहेंगे। डॉ. नवीन बेरवाल ने बताया कि सरकार व अधिकारी उनकी जायज मांगों को सुनने को तैयार नहीं है। उल्टा आए दिन उन्हें तुगलकी फरमान सुना दिया जाता है। प्रशासन ने जो नोटिस उनको थमाया है, उसका दहन कर कर्मचारियों ने बता दिया है कि सरकार जनता के हितों का ध्यान नहीं रखेगी तो आने वाले चुनावों में जनता उनका ध्यान जरूर रखेगी। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मबीर सिवाच, कामरेड रामकिशन ने हड़ताली कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। वहीं हड़ताल स्थल पर डॉ. अरविंदम रॉय, डॉ. ऋषभ, अजय, दीपक, संतोष, जितेंद्र, सपना, नीरज, गुलाब, कर्मबीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें