ताइक्वांडो कप में सचिन ने जीता गोल्ड
रोहतक। चैंपियंस एकेडमी आफ ताइक्वांडो करनाल की ओर आयोजित पहली नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सचिन गोयल ने गोल्ड मेडल जीता है। गुडविल कप के नाम से करनाल में आयोजित इस चैंपियनशिप में नौवीं कक्षा के इस छात्र ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। छात्र ने अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।