स्वतंत्रता दिवस को लेकर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
रोहतक। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जीआरपी और आरपीएफ ने रोहतक रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
जीआरपी एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर अभियान चलाया गया। इसके अलावा आरपीएफ ने दिल्ली, जींद और पानीपत को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया। कई यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।