फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित........
विज्ञापन

फ्लैग : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए गठित होगा सामाजिक न्याय कल्याण बोर्ड
हेडिंग : सितंबर में रोहतक या जींद में मजदूर रैली, पीएम मोदी के आने की संभावना
: श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा बोले, श्रमिकों का पंजीकरण ओपन
: प्रदेश में लगाए जाएंगे अनुबंध पर 188 पंजीकरण आफिसर
: सीएम ने दी योजना को हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए जल्द प्रदेश में हरियाणा असंगठित सामाजिक न्याय बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके बाद विश्वकर्मा दिवस पर 17 सितंबर को रोहतक या जींद में मजदूर रैली होगी। संभावना है कि रैली को पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करें। शुक्रवार को कैनाल रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा ने यह जानकारी दी।
बल्हारा ने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य होगा, जहां असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के कल्याण के लिए अलग से बोर्ड गठित किया जा रहा है। देशभर में लगभग 64 करोड़ ऐसे लोग हैं, जो असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। हरियाणा में भी ऐसे मजदूरों की संख्या काफी है। बल्हारा ने कहा कि बोर्ड के गठन के बाद संगठित क्षेत्र के मजदूरों की तरह असंगठित मजदूरों का भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और उन्हें वे सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जो संगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को दी जाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजीकृत मजदूरों को राज्य सरकार की ओर से 24 प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मजदूर के घर पर बच्चे का जन्म होने पर 36 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसी प्रकार से मजदूर की बेटी की शादी पर 51 हजार रुपये की राशि दी जाती है। यहां तक कि मजदूर की मृत्यु पर पांच लाख रुपये और उसके संस्कार के लिए 25 हजार की राशि योजना के तहत प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि इंजीनियर, डाक्टर अथवा आईएएस की परीक्षा की तैयारियों के लिए भी श्रम विभाग मजदूर परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करता है। इसके लिए श्रमिक या मजदूर का श्रम विभाग में पंजीकरण होना चाहिए।
विज्ञापन

बाक्स
188 अधिकारियों की होगी नियुक्ति
रमेश बल्हारा ने बताया कि पिछली सरकारों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बेहद जटिल थी, जिसका भाजपा की सरकार ने सरलीकरण कर दिया है। भाजपा सरकार बनने से पहले प्रदेश में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या मात्र 29 हजार थी, जो अब बढ़कर साढ़े चार लाख हो गई है। रजिस्ट्रेशन का कार्य तेज करने के लिए सरकार 188 पंजीकरण अधिकारी अनुबंध के आधार पर नियुक्त करेगी। इस अवसर पर श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य भूषण चुघ व मदन कुमार, भवन निर्माण बोर्ड के सदस्य नरेश इंदौरा, निवर्तमान पार्षद अशोक खुराना, भाजपा जिला महामंत्री सतीश आहुजा, सचिव राजकुमार कपूर, कपिल नागपाल, तरूण सन्नी शर्मा, अनिल भूटानी, रवि चौहान व पवन सहगल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें