फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की तैयारी नहीं पूरी, आयुक्त ने पूछा, बताओ कितनी होगी इनकम

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग : शहीद भगत सिंह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स व अंडरग्राउंड पार्किंग को लेकर फिर होगी अधिकारियों की मीटिंग
विज्ञापन

हेडिंग : मंडल आयुक्त ने पूछा निगम से, कितनी होगी आय, वाहनों की संख्या बताओ
- निगम प्रशासन ने मांगा समय, एक सप्ताह बाद दोबारा होगी अधिकारियों की मीटिंग
- बाद में तय किए जाएंगे पार्किंग की खुली बोली के लिए सरकारी रेट
- : अप्रैल 2017 में सीएम द्वारा उद्घाटन के बावजूद बंद पड़ी 7 करोड़ की बिल्डिंग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहीद भगत सिंह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं अंडरग्राउंड पार्किंग के सरकारी रेट तय करने के लिए मंडल आयुक्त पंकज यादव ने अधिकारियों की गठित कमेटी की मीटिंग ली, लेकिन निगम प्रशासन विस्तृत रिकॉर्ड नहीं दे सका। इसके चलते आयुक्त ने एक सप्ताह बाद दोबारा मीटिंग बुलाई है, ताकि लंबे समय से बंद पड़ी करोड़ों रुपये की बिल्डिंग से इनकम शुरू हो सके।
बुधवार दोपहर बाद मंडल आयुक्त पंकज यादव कैंप कार्यालय पहुंचे और शहीद भगत सिंह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग स्थल के रेट तय करने के लिए मीटिंग ली। मीटिंग में डीसी डॉ. यश गर्ग, निगम कमिश्नर आरएस वर्मा, जॉइंट कमिश्नर रवींद्र कुमार, डीटीपी नीलम शर्मा व शहरी निकाय विभाग के एक अधिकारी निदेशक के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे। मंडल आयुक्त ने निगम अधिकारियों से पूछा कि, यह बताया जाए कि कॉम्प्लेक्स से आय कितनी होगी। पार्किंग के अंडरग्राउंड हिस्से में कितने दोपहिया वाहन और प्रथम तल पर कितने चार पहिया वाहन खड़े होंगे। आसपास के एरिया में पार्किंग की क्या स्थिति है। किला रोड, बड़ा बाजार, दिल्ली गेट के व्यापारी क्या कहते हैं। आखिर में निगम प्रशासन को विस्तृत डाटा तैयार करने का समय देने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


7 करोड़ में बनाई बिल्डिंग, अब लाखों रुपये किराये का हो चुका नुकसान
2011 में निगम के भगत सिंह पार्क की जगह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स व पार्किंग स्थल का शिलान्यास सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किया। सात करोड़ की लागत से निगम ने पीडल्ब्यूडी द्वारा बिल्डिंग बनवाई, जो भाजपा राज में बनकर तैयार हुई। 4 अप्रैल 2017 को सीएम मनोहर लाल ने बिल्डिंग का उद्घाटन किया, लेकिन निगम प्रशासन आज तक बिल्डिंग को किराये या लीज पर देने और पार्किंग को चालू नहीं कर सका है।
विज्ञापन


शहीद भगत सिंह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स व पार्किंग के सरकारी रेट तय करने के लिए मंडल आयुक्त पंकज यादव ने मीटिंग ली। निगम प्रशासन से कॉम्प्लेक्स व पार्किंग के संबंध में विस्तृत ब्योरा मांगा गया है। एक सप्ताह बाद दोबारा आयुक्त मीटिंग ले सकते हैं, लेकिन अभी मीटिंग की डेट तय नहीं हुई है।
- डॉ. यश गर्ग, डीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें