फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका कलानौर में13 मई होगा मतदान, 27 अप्रैल से दो मई तक होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका कलानौर में 13 मई होगा मतदान, 27 अप्रैल से दो मई तक होगा नामांकन
विज्ञापन

- राज्य चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार को जारी किया गया शेड्यूल, तीन मई को होगी छंटनी और चार मई नामांकन वापसी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
राज्य चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार को नगरपालिका कलानौर के चुनाव की घोषणा साथ ही अधिसूचना जारी कर दी गई। यहां 15 वार्डों के लिए चुनाव होगा। चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राकेश कुमार ने रोहतक के अंतर्गत नगरपालिका कलानौर का चुनाव शेड्यूल जारी कर बताया कि 13 मई को चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन


चुनाव रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि अधिसूचना के तहत 27 अप्रैल से दो मई तक नगर पालिका कलानौर के सभी 15 वार्डों पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। इसके साथ ही 29 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिसकी वजह से उस दिन नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी। नामांकन के बाद दो मई तक प्राप्त आवेदनों की छंटनी की काम तीन मई से शुरू किया जाएगा। यह कार्य सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू होगा। छंटनी के बाद चार मई को नाम वापसी के लिए दिन नियत है। दोपहर तीन बजे पहले-पहले नामांकन करने वाले अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। प्रत्याशियों को चार मई को दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्याशियों की सूची पोलिंग स्टेशन पर चस्पा की जाएगी। मतदान का दिन 13 मई निर्धारित किया गया है। इस दिन सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना शुरू होगी और विजेता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें