फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बसों का रहेगा टोटा, अलग से नहीं चलेगी कोई भी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

प्रशासन ने बढ़ाई पर्व पर लोगों की परेशानी: होली पर रोडवेज बसों का टोटा, अतिरिक्त पानी भी नहीं मिलेगा
- इस बार होली पर नहीं चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें, यात्रियों की परेशानी को देखने के बाद विभाग बढ़ाएगा फेरे
- जन स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त पानी की सप्लाई से किया मना, रूटीन की तरह सुबह और शाम होगी सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
होली पर्व की खुशियों में इस बार प्रशासन की अनदेखी खलल डाल सकती है। इस बार रोडवेज की ओर से न कोई अतिरिक्त बस चलाई जाएगी और न ही अतिरिक्त पेयजल सप्लाई दी जाएगी। ऐसे में त्योहार में घर जाने की राह देख रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है। रोडवेज विभाग ने इस बार एक भी अतिरिक्त बस नहीं चलाने का फैसला लिया है। रोहतक रोडवेज के जीएम का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो बसों के फेरे जरूरी बढ़ा दिए जाएंगे।
होली पर लोगों का एक से दूसरे स्थान पर आना जाना लगा रहता है। यात्रियों में मारामारी रहती है। हर बार होली पर लोगों की परेशानी को देखते हुये रोडवेज विभाग अलग से बसों को चलाता था। मगर इस बार रोडवेज विभाग ने होली पर अभी तक कोई भी बस चलाने की घोषणा नहंी की है। रोहतक के बस स्टैंड की यदि बात की जाये तो यहां से प्रतिदिन पचास से साठ हजार यात्री विभिन्न स्थानों पर यात्रा करने के लिये जाते है। यहां पर 200 से अधिक बसें विभिन्न रुटों पर चलती है। जिनमें से करीब 15 खराब रहती है। इसके अलावा 19 बसें पहले से ही खराब पड़ी है। अलग से बसों के न चलने तथा खराब पड़ी बसों के ठीक नहीं होने के कारण इस बार होली पर यात्रियों को परेशानी का सामना करने को मजबूर होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

--
यात्रियों की संख्या पर निर्भर करेगी बसें
रोडवेज के ट्रैफिक इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी होली पर अलग से बसों को चलाने की घोषणा नहीं की गई है। मगर यदि होली पर यात्रियों की संख्या किसी भी रुट पर अधिक दिखाई देती है तो तुरंत ही बसों को चलवा दिया जाएगा। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

---
20 बसें जल्द आएगी
रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन का कहना है कि बीस नई बसों के लिये आर्डर दिया गया है। नोएडा में बसों को तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही बसें चलवा दी जाएगी। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें