जींद रैली में शाह बाइक से आए तो कर देंगे पंक्चर : अभय चौटाला
हांसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली को लेकर नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि सरकार ने हरियाणा को तीन बार जलाने का कार्य किया है, जींद रैली के बहाने भी हरियाणा को चौथी बार जलाने का प्रयास किया जा रहा है। चौटाला ने कहा कि अमित शाह अगर जींद रैली में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आएंगे तो उनकी मोटरसाइकिल पंक्चर कर देंगे। वहीं भाजपा द्वारा रैली में 2 लाख मोटरसाइकिल पहुंचने के दावे पर चौटाला ने कहा कि लाख में से दो जीरो हटा दो। इतनी बाइक भी अगर पहुंच जाए तो गनीमत होगी। इनेलो कार्यकर्ता काले झंडे दिखा कर रैली का विरोध करेगी।
-अभय चौटाला, इनेलो नेता
-------------------
शाह की तैयारियों को लेकर सभी दफ्तरों में काम ठप : संपत सिंह
फोटो नं 35 सहित
हिसार। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि पिछले 15 दिन से शाह की तैयारियों में तहसील से लेकर चंडीगढ़ के सभी दफ्तरों में काम ठप पड़ा है। मुख्यमंत्री, मंत्री और प्रदेश का समस्त प्रशासन उनके स्वागत की तैयारियों में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा राम भरोसे है।