फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद बाइक रैली के लिए जिले से भेजे 350 पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद रैली के लिए जिले से भेजे 350 कर्मचारी
विज्ञापन

भिवानी
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली बेशक जींद जिले में हो रही है, लेकिन भिवानी जिला प्रशासन को शहर की सुरक्षा के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। जिले की एक तिहाई फोर्स को जींद में तैनात किया गया है। शहर के पुलिस थाने के 70 फीसदी स्टाफ को भी रैली के लिए तैनात कर दिया गया है। इस बीच, जिला प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद करने का निर्णय लिया है।
जानकारी के मुताबिक जिला में लगभग 850 पुलिस कर्मचारी हैं। इनमें से एक तिहाई 350 के लगभग पुलिस कर्मचारी जींद में ड्यूटी देंगे। इसके साथ ही जिले में करीब 500 पुलिस जवानों को विभिन्न रूटों पर तैनात किया गया है। पुलिस ने भिवानी-जींद मार्ग पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए है। इसी मार्ग से होकर सभी वाहन जींद रैली में पहुंचेंगे। एक तिहाई फोर्स जींद जाने के बाद भिवानी की सुरक्षा पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं रही है। पुलिस ने 16 स्थाई नाके व 29 अस्थाई नाकों के साथ ही 12 स्पेशल नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नेहरू पार्क व हुडा पार्क से होगी बाइक रवाना
पुलिस के लिए सुरक्षा के साथ ही ट्रैफिक नियंत्रण करना बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसके लिए भिवानी से रवाना होने वाली बाइकों के काफिले के लिए दो अलग से प्वाइंट बनाए है। किरोड़ी पार्क से एक हजार से ज्यादा बाइक रवाना होंगे। इन बाइकों को कंट्रोल करने व सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल 50 जवानों की ड्यूटी 24 घंटे के लिए लगाई है।
24 घंटे के लिए भारी वाहनों की एंट्री पर लगी पाबंदी
रोहतक, दादरी, लोहारू, महम की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहनों पर 15 फरवरी को पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। रोहतक की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को गांव बामला में ही रोक लिया जाएगा, जबकि दादरी से आने वाले भारी वाहन कितलाना नाके से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। लोहारू की तरफ से आने वाले भारी वाहनों की इंट्री विश्वकर्मा चौक से आगे नहीं होने दी जाएगी।
मुंढाल नाके से आगे नहीं बढ़ पाएंगे भारी वाहन
किसी तरह कोई वाहन भिवानी में प्रवेश भी कर लेता है तो वह वाहन मुंढाल में लगाए गए नाके से आगे नहीं बढ़ पाएगा। भिवानी-जींद मार्ग पर मुंढाल में बनाए गए नाके पर विशेष रूप से पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। यह मार्ग जींद जाने के लिए मुख्य मार्ग है और रोहतक, दादरी, महेंद्रगढ़ जिलों की बाइकें यहां से होकर गुजरेगी।
इन मुख्य मार्गों पर लगाए स्पेशल नाके
- भिवानी-दारी मार्ग विश्वकर्मा चौक ऑटो मार्केट
- दादरी-भिवानी मार्ग पर गांव कितलाना
- भिवानी-रोहतक मार्ग पर गांव बामला
- भिवानी-जींद मार्ग पर गांव मुंढाल
- भिवानी-हांसी मार्ग तिगड़ाना मोड़
- भिवानी-लोहारू मार्ग पर गांव लोहानी
- बाढड़ा मार्ग पर जूई
- भिवानी- महम मार्ग पर गुजरानी
- भिवानी-तोशाम मार्ग पर तोशाम चौक
चार जॉन में बांटा जिला
- भिवानी जिले को सुरक्षा के हिसाब से चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में सवा सौ पुलिस जवान के तैनात रहेेंगे। जिनकी निगरानी के लिए का जिम्मा एक डीएसपी व एक इंस्पेक्टर पर होगा।
20 ड्यूटी मजिस्टे्रट किए तैनात
जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार डीएसपी के साथ ही 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जो स्थिति के हिसाब से सुरक्षा कर्मियों को दिशा निर्देश देंगे।
ये होंगे इंतजाम
पुलिस फोर्स 500
पेरामिलिट्री फोर्स 02 कंपनी
ट्रैफिक पुलिस कर्मी 50
डीएसपी 04
पीसीआर 08
राइडर 16
स्थाई नाके 16
अस्थाई नाके 29
विशेष नाके 12
मुख्य मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की होगी वीडियोग्राफी
प्रशासन द्वारा रैली में जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस द्वारा बनाए गए 12 विशेष नाकों पर वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे, जो प्रत्येक वाहन को कैमरे में कैद करेंगे।
10 एंबुलेंस की तैनात
बाइकों के काफिले व वाहनों की भारी भीड़ मुख्य मार्गों पर जुटने के कारण सड़क हादसे होने की भी संभावना है। जिले के मुख्य मार्गों पर 10 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इन एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर प्राथमिक इलाज के लिए दवाएं उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही दो एंबुलेंस जींद के लिए रवाना की गई है। 26 में से 6 एंबुलेंस जिला मुख्यालय पर जबकि 8 एंबुलेंस ग्रामीण पीएचसी व सीएचसी पर रहेगी।
पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस जवान रहे मुस्तैद : एसपी
भिवानी : पैरा मिलिट्री फोर्स व पुलिस जवान जिले की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहे। किसी तरह की कोई कोताही इसके लिए बर्दास्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरियां ने यह बात पुलिस लाइन में पैरा-मिलिट्री फोर्स व पुलिस को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश देते हुई कही। उन्होंने कहा कि जिला में पैरामिलट्री की दो कंपनियां पहुंची है। इसके अलावा 100 पुलिस कर्मचारी मधुवन व चार कंपनियां लोकल पुलिस की बनाई गई है। बुधवार को एसपी ने पुलिस लाइन में दिशा निर्देश दिए और कानून व्यवस्था बिगङने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। जींद रैली व अन्य कार्यक्रमों को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर डीएसपी विजय देशवाल, कुलदीप बैनीवाल, संजय बिश्नोई, सिटी थाना प्रभारी श्रीभगवान व एसआईएस कुलदीप सहित सभी थानों व चौकियों के प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

धारा 144 लागू, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार ले जाने पर पाबंदी
जिले में रैली के मद्दे नजर धारा 144 लागू कर दी गई है। 15 फरवरी से 18 फरवरी तक सार्वजनिक स्थान पर लाठी-डंडा, तेजधार हथिायर लेकर खड़े होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
अंशज कुमार, डीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें