फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी संस् था

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी चुनाव में प्रधान पद के लिए नामांकन आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
सैनी एजुकेशन सोसायटी के प्रधान पद को लेकर विजय सैनी व बलजीत पैनल में एक बार फिर जोर आजमाइश शुरू हो गई है। संस्था के चुने गए 100 कोलेजियम सदस्यों में से प्रधान व कार्यकारिणी का चुनाव होना है। इसके लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। इसी कड़ी में सोमवार को नामांकन होगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम अरविंद मलहान ने बताया कि प्रधान के चुनाव की तैयारियां कर ली गई हैं। सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाने हैं। उम्मीदवार एक पद के लिए एक ही आवेदन कर सकता है। संस्था की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी में प्रधान समेत पांच पदाधिकारी व छह सदस्य चुने जाने हैं। कोलेजियम सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपना नया प्रधान व कार्यकारिणी चुनेंगे। चुनाव के लिए 11 हजार रुपये फीस, आधार कार्ड, बायोमीट्रिक कार्ड, तीन फोटो व कोलेजियम में से ही एक सदस्य का सत्यापित या हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें