फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेसनोट2

विज्ञापन
विज्ञापन
जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया मायावती का जन्मदिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बहुजन समाज पार्टी जिला रोहतक द्वारा आज स्थानीय अंबेडकर चौक पर बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती के 62वें जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया।
आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव प्रो. महेश कुमार रहे जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजपाल भगत ने की। इस अवसर पर प्रो. महेश कुमार ने कार्यकर्त्ताओं में जोश भरकर मायावती के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कैप्टन राममेहर सिंह, प्रो. कश्मीरी बौध, गोपीराम चाहलिया, अडीचंद निबड़िया, सुरेश जांगड़ा आदि नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल भगत व जिला प्रभारी प्रो. कश्मीरी बौद्ध ने आये हुए गरीब लोगों को कंबल बांटे। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सुरेश जांगड़ा, जुगनू सरोहा, सुरेश वाल्मीकि, सत्यवान, सीताराम, सत्यवान खरक, अजीत मेहरा, राजकुमार घड़ोठी, अजीत भराण, राकेश बौद्ध, दिलबाग, सूबेदार ओम कुमार, कृष्ण सिंघल, डॉ. रोहतास, बृजलाल, जयपाल व युवा छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें