फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाड़े की सर्दी, निगम का कागजों से बाहर नहीं आया रेनबसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित..
विज्ञापन

सिर पर कड़ाके की ठंड, 3 डिग्री तक गिरेगा इस सप्ताह तापमान
अधिकारी बोले, आठ लाख में खरीदे दो पोर्ट केबिन, एक सुबह तक आ जाएगा रोहतक
पहला रेलवे स्टेशन तो दूसरा लगेगा नए बस स्टैंड के बाहर
फिलहाल सामाजिक संस्थाओं के भरोसे प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक तरफ जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, दूसरी तरफ प्रशासन का स्थाई रैनबसेरा अब भी हुडा और निगम के बीच फाइल में ही लटका हुआ है। अस्थाई व्यवस्था करने के लिए निगम आठ लाख की लागत से नोएडा से दो पोर्ट केबिन मंगवा रहा है। एक रेलवे स्टेशन तो दूसरा बस स्टैंड के बाहर लगाया जाएगा।
बता दें कि प्रदेश की राजनीतिक राजधानी माना जाने वाले रोहतक शहर में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए बेघर लोगों के लिए कहीं भी स्थाई रैनबसेरा नहीं है। निगम की तरफ से पुराने बस स्टैंड के नजदीक खाली पड़ी हुडा की जमीन में रैनबसेरा बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए हुडा को पत्र लिखकर जमीन भी मांगी, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिली है। प्रशासन की तरफ से रेडक्रास सोसायटी ने गांधी कैंप स्थित महिला आश्रम में महिलाओं के लिए और मेडिकल मोड़ स्थित नशा मुक्ति केंद्र में पुरुषों के लिए रैनबसेरा बनाया गया है। जहां 20-20 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


केंद्र से मिला अनुदान, नोएडा से खरीदे पोर्ट केबिन
केंद्र सरकार की तरफ से रैनबसेरों की अस्थाई व्यवस्था करने के लिए फंड जारी किया गया है। चंडीगढ़ मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद रोहतक में दो पोर्ट केबिन रैनबसेरे लगाने का फैसला हुआ। निगम ने आठ लाख की लागत से नोएडा की एक निजी एजेंसी से दो पोर्ट कैबिन खरीदे हैं। 10 गुणा 40 मीटर क्षेत्रफल के पोर्ट केबिन में 20 बेड की व्यवस्था रहेगी। अंदर ही शौचालय से लेकर पानी की भी व्यवस्था होगी।

रेलवे से भी मांगे दो डिब्बे
निगम ने रेलवे को पत्र लिखकर रेलवे से दो खाली डिब्बे मांगे हैं, ताकि दो और अस्थाई रैनबसेरे बनाए जा सकें। इस संबंध में दो दिन पहले निगम और रेलवे के अधिकारियों की मीटिंग हुई। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन के डिब्बे जगाधरी से आएंगे। इसमें समय लगेगा।
विज्ञापन


नोएडा से खरीदे दो पोर्ट केबिन, रेलवे से मांगे खाली डिब्बे
निगम ने कड़ाके की ठंड में बेघर लोगों को छत देने के लिए नोएडा से दो पोर्ट केबिन खरीदे हैं, जो जल्द रोहतक पहुंच जाएंगे। साथ ही रेलवे से दो ट्रेन के डिब्बे मांगे हैं। साथ ही निगम स्थाई रैनबसेरा बनाने का प्रयास कर रहा है। तब तक महिलाओं के लिए गांधी कैंप के महिला आश्रम व पुरुषों के लिए मेडिकल मोड़ के पास नशा मुक्ति केंद्र में रैनबसेरे बनाए गए हैं।
- जगदीश कुमार, सीपीओ नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें