फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौकशी के लिए यूपी ले जाए जा रहे पांच बैल छुड़वाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर में भरकर यूपी ले जाए जा रहे छह बैल छुड़वाए, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- भिवानी से कैंटर में भरकर लाए, महम पुलिस ने नाका लगाकर छुड़वाया

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा से यूपी ले जाए जा रहे छह बैलों को पुलिस ने महम के पास नाका लगाकर छुड़ाया है। पुलिस ने यूपी के कैराना निवासी सादिक और मेरठ निवासी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ महम थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक भिवानी जिले के गांव मुंढाल निवासी अजीत सिंह गोरक्षा दल से जुड़े हुए हैं। वह अपने 10 साथियों के साथ महम पहुंचा और पुलिस को बताया कि हिसार की तरफ से एक कैंटर में बैलों को भरकर यूपी गोकशी के लिए ले जाया जा रहा है। कैंटर भिवानी की तरफ से महम की ओर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भिवानी रोड पर नाका लगा लिया। इसी बीच एक कैंटर आता दिखाई दिया। गोरक्षक सेवा दल के सदस्यों की मदद से कैंटर को रुकवाया गया। गाड़ी रुकते हुए चालक यूपी के कैराना निवासी सादिक खिड़की खोल की खेतों की तरफ भागने लगा, जबकि कंडक्टर मेरठ निवासी नजीम दूसरी तरफ भाग गया। पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को दबोच लिया। साथ ही कैंटर की तलाशी ली तो अंदर से छह बैल मिले। पूछताछ करने पर आरोपी यह नहीं बता सके कि वे बैलों को कहां और क्यों लेकर जा रहे थे। सख्ती से पूछताछ करने पर यूपी ले जाकर गोकशी करने की बात सामने आई। पुलिस ने तुरंत आरोपियों को गोरक्षा अधिनियम 2015 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें