फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण
विज्ञापन

चरखी दादरी।
प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद शहर के महेंद्रगढ़ रोड स्थित चिड़िया मोड़ के समीप मेन सड़क पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। सड़क तक सामान रखा होने के कारण इसकी चौड़ाई कम हो गई है। लोगों ने सड़क पर अस्थाई दुकानें चला रखी हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग भी महेंद्रगढ़ रोड की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहा। इससे वाहन चालकों लोगों को परेशानी हो रही है।
जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग ने हाल ही में कुछ समय पहले महेंद्रगढ़ रोड का निर्माण करवाया है। यह सड़क काफी समय से जर्जर बनी हुई थी। सड़क पर गड्ढे बने हुए थे। अब इस रोड का जीर्णोद्धार तो करवा दिया गया लेकिन रोड बनते ही अतिक्रमण की गिरफ्त में आ गया। महेंद्रगढ़ रोड का जीर्णोद्धार हो जाने पर अब इसकी चौड़ाई भी थोड़ी बढ़ी है। सड़क के साथ-साथ नाला भी बना है तथा साथ में टाइलों की पगडंडी भी बनाई गई है लेकिन सड़क का साइज जितना बढ़ा उससे कही ज्यादा लोगों ने अतिक्रमण कर सड़क को काफी तंग बना दिया जिससे वाहन चालकों को सुविधा की बजाय अब और असुविधा हो गई है। सड़क के दोनो ओर व चौक पर अतिक्रमण से वाहन चालक परेशान हैं। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों की संख्या में छोटे व भारी वाहन गुजरते हैं। खासकर राजस्थान से दिल्ली, रोहतक, पानीपत, लोहारू जाने वाले ट्रक इसी मार्ग से गुजरते हैं। जिससे अब यहां जाम की स्थिति भी बनने लगी है। आसपास दुकानदारों को भी परेशानी होने लगी है। इस सड़क पर अस्थाई दुकानें शुरू हो गई हैं। कई लोगों ने खोखे रख लिए हैं तो कही रेहड़ीधारकों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। इन लोगों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने से आमजन भी परेशान हैं। नाले को इन लोगों ने ढ़क रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन बाद भी नहीं पहुंची पीडब्ल्यूडी टीम
करीब 25 रोज पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग को यह अतिक्रमण हटाए जाने की हिदायत दी थी लेकिन अब तक इस पर काम शुरू नहीं हो सका है। अधिकारी कभी 15 अगस्त आयोजन में व्यस्तता की बात करते रहे तो कभी डेरा सच्चा प्रकरण का बहाना बनाते रहे हैं। अतिक्रमण इस समय बरकरार है।
वर्सन--
पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता से बात कर जल्द अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। वाहन चालकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम
वर्सन=
जल्द ही मौके पर कर्मचारियों को भेजकर मुआयना किया जाएगा। अतिक्रमण को सड़क से हटाया जाएगा।
उदयवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें