फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 एमएम बारिश से सड़कों और गलियों में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
20 एमएम बारिश से सड़कों और गलियों में जलभराव
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले में वीरवार को करीब 20 एमएम बारिश से शहर की प्रमुख सड़कों और गलियों में पानी भर गया। इससे वाहन चालकों और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद विकट बने हालातों ने जन स्वास्थ्य विभाग के एक घंटे में पानी निकासी के दावों की पोल खोल दी। इस दौरान जलभराव से परेशान लोगों ने नारेबाजी कर अपना रोष जाहिर किया। बारिश से शहर के निचले हिस्से में बसी कॉलोनियों के घरों में पानी भर गया। वहीं, बरसात होने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
चरखी दादरी में वीरवार को देर शाम तक करीब 20 एमएम बरसात हुई। सुबह करीब 11 बजे बरसात शुरू हुई और महज 20 मिनट में ही 10 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई। इतनी कम बरसात में ही शहर जलमग्न नजर आया। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई और शाम करीब चार बजे तक 12 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई। इसके बाद साढ़े चार बजे फिर से बूंदाबांदी का खेल शुरू हो गया जो कि पांच बजे तक चला। बरसात के चलते सभी मेन सड़कों व रास्तों पर जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मानसून सत्र की पहली बरसात ने शहर के सीवरेज सिस्टम व बरसाती नालों की पोल खोल दी। बारिश से नाले ओवरफ्लो होने से दूषित पानी की निकासी बाधित हो गई। पानी की निकासी नालों से नहीं हो पाने की वजह से सीवरेज बैक मारने लगे। इससे बरसाती पानी सड़कों पर जमा हो गया। जलभराव से कई जगह जाम की स्थिति बन गई। किला मैदान से कोर्ट परिसर तक और रोहतक चौक पर सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। शहर के रोहिल्ला टैंट हाउस वाली गली में एक से डेढ़ फुट पानी जमा हो गया। इसके चलते गली से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

जांगड़ा मार्केट में कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। गोशाला रोड पर भी जलभराव होने से स्कूल कालेज जाने वाले छात्रों को परेशानी हुई। इसी प्रकार कालेज रोड, गांधी नगर स्थित सीसीआई फाटक से ढाणी रेलवे फाटक तक सड़क जलमग्न हो गई। यह सड़क वैसे भी जर्जर हालत में है इस वजह से लोगों का इस मार्ग से वाहन के जरिए गुजरना भी मुश्किल बना हुआ है। सड़क में जगह- जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। शहर की कबाड़ी मार्केट में कूड़ा कचरा भी बरसाती पानी में बहने लगा जिससे बस्ती के लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। शहर की दरियाव सिंह वाली गली का कुछ दिन पहले ही निर्माण हुआ है। यह गली भी बरसाती पानी से जलमग्र हो गई। यहां दुकानदारों को खासी परेशानी हो रही है। बस स्टैंड रोड सेे काफी नीचा लेवल होने की वजह से इस सड़क पर भारी मात्रा में पानी का जमाव हो जाता है।
==जनस्वास्थ्य विभाग ने चालू की मोटरें
विभाग ने बारिश रूकने के बाद घिकाड़ा रोड पर पंप सैट के जरिए पानी का उठान करने के लिए मोटरें चालू की ताकि शहर से पानी की निकासी की जा सके जिससे सीवरेज मेनहॉल खाली हो सके। घिकाड़ा रोड, सदर पुलिस थाना के सामने से गुजरने वाला नाला भी ओवरफ्लो हो गया। घिकाड़ा रोड नाले की आज तक मरम्मत नहीं की गई है जबकि इस पर जुलाई प्रथम सप्ताह में काम शुरू हुआ था अब यह काम बीच में ही रुका हुआ है। ढाणी फाटक पर सीवरेज का मेन हॉल बैक मारने लगा जिससे सड़क के चारो ओर सीवरेज व बरसाती पानी का जमाव हो गयत्र।
विज्ञापन

बारिश से गिरा तापमान, फसलों का फायदा
बारिश होने पर तापमान गिरकर 29.26 डिग्री तक पहुंच गया जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम खुशगवार हो गया। मौसम में 91 प्रतिशत हयूमीडिटी बनी रही। इस बारिश से खरीफ की फसलों में फायदा पहुंचेगा। बाजरा की फसल पकने की स्थिति में पहुंच चुकी है। कपास, ज्वार, धान व ग्वार की फसलों में बारिश से सीधे तौर पर फायदा पहुंचने की उम्मीद है। बारिश न होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी। किसानों का मानना है कि बारिश होने पर अब फसलों का पकाव ठीक प्रकार से हो सकेगा।
वर्जन::
वीरवार शाम करीब चार बजे तक 12 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है। अब शाम आठ बजे दोबारा बरसात रिकॉर्ड की जा सकती है।
राजकुमार अरोड़ा, डीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें