50 किसान नहरी पानी चोरी करते पकड़े
चरखी दादरी।
सिंचाई विभाग अधिकारियों ने वीरवार को नहरों पर छापामारी कर 250 किसानों को पानी की चोरी करते पकड़ा है। इससे किसानों में हड़कंप मचा रहा। पिछले कई दिनों से बारिश न होने पर किसान नहरी पानी की भारी मात्रा में चोरी कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र की नहरों में 11 जुलाई से नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी चल रहा है। जिले को इस बार 850 क्यूसेक पानी मिला है। इससे नहरी पानी की इस समय कोई कमी नहीं है। क्षेत्र के कई गांवों में किसानों ने धान की फसल की भी रोपाई कर रखी है। धान की फसल में पानी की अधिक मात्रा में जरूरत होती है। इसलिए किसानों ने नहरों पर इंजन और साइफन लगा रखे हैं जिससे दिन रात नहरों से पानी का उठान किया जा रहा है। नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए वीरवार को विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह लाकड़ा व प्रवीन सहरावत के नेतृत्व में टीमों ने बधवाना व लोहारू नहरों पर छापामारी की। इस दौरान टीम ने बधवाना नहर से 50 और लोहारू नहर से 200 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा है। इससे किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। नहरी पानी चोरी होने पर अब टेल फीड नहीं हो पा रही हैं। इन किसानों को चिह्नित कर लिया गया है। सिंचाई विभाग की ओर से इन किसानों पर जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।