फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोकर उठी महिला, कटी मिली चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोकर उठी महिला तो कटी मिली चोटी
विज्ञापन

बौंदकलां।
बौंदकलां में चोटी कटने की दो घटनाओं के बाद गांव ऊण निवासी एक महिला की चोटी कटने का मामला भी सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि सुबह जब सोकर उठी तो उसे अपनी चोटी कटी मिली। महिला का कहना है कि उसे चोटी कटने का आभास तक नहीं हुआ। हालांकि पहले दो मामलों की तरह ही इसकी शिकायत भी पुलिस को नहीं दी गई है।
भिवानी और चरखी दादरी में एक दर्जन के लगभग ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। बौंदकलां की दो महिलाओं की चोटी कटने के बाद बुधवार रात्रि को गांव ऊण में भी एक महिला की चोटी कटने से महिलाओं में दहशत बना हुआ है। बुधवार रात्रि को गांव ऊण निवासी मेहर सिंह की पत्नी बाला देवी परिवार के साथ घर के आंगन में सो रही थी। वीरवार सुबह पांच बजे जब वह उठी तो उसे कटी चोटी जमीन पर पड़ी मिली। इसके बाद उसने परिजनों को मामले से अवगत कराया। मंगलवार रात्रि को बौंदकलां निवासी शिवकुमार की पत्नी कृष्णा और ओमपाल उर्फ कुकी की पत्नी रानी की भी संदिग्ध हालातों में चोटी कटी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की महिलाएं लगा रही है घरों के बाहर थापे
लगातार इस तरह के मामले सामने आने से क्षेत्र की महिलाओं में भय है। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए महिलाओं ने अपने घरों के बाहर मेहंदी और गेरू के थापे लगाने शुरू कर दिए हैं। महिलाओं का मानना है कि इससे तंत्र-मंत्र विद्या फेल हो जाएगी और चोटी कटने की घटनाएं घटित नहीं होंगी। इस बारे में कार्यकारी एसएचओ जोगेेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के पास महिलाओं की चोटी काटे जाने की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस रातभर गश्त कर रही है, लेकिन यह लोगों की शंका मात्र है। इस तरह की अफवाहों पर लोगों को ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें