फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली छापामारी रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली छापामारी रोकने की मांग
विज्ञापन

बाढड़ा।
उपमंडल स्थित अनाज मंडी में वीरवार को किसान संगठनों की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें प्रदेश सरकार से बिजली निगम को छापामारी बंद करने के निर्देश देने की किसान नेताओं ने मांग की। इस दौरान किसान संगठनों ने निगम के एसडीओ व एसडीएम रीडर की मार्फत प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
किसान संघर्ष समिति के संयोजक कमल सिंह मांढी ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों व खेतों में रिहायश बनाकर रह रहे ग्रामीणों को छापामारी के नाम पर तंग कर रही है। अगर प्रदेश सरकार ने इसे जल्द बंद नहीं करवाया तो इसके परिणाम सरकार को भुगतने पड़ेंगे। महापंचायत में मंच संचालन विद्यानंद श्योराण ने किया। फसलों के अच्छे दाम न मिलने से किसानों की आर्थिक हालात खराब होती जा रही है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान कर्जदार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा के अध्यक्ष शेरसिंह व भाकियू जिला अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा ने कहा कि खेतों में रिहायश करने वाले किसान कनेक्शन के लिए फाइलें जमा करवा रहे हैं और बिजली निगम मीटर लगाने की बजाय छापामारी कर रहा है। सरकार किसानों की बजाय उद्योगपतियों के कर्जे माफ कर रही है लेकिन पूरे देश का पेट भरने वाला किसान स्वयं भुखमरी के कगार पर है। इनेलो जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका, इनेलो हलका अध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री व कांग्रेसी नेता राजू मान, पूर्व डीडीपीओ जगराम मान ने किसान महापंचायत में पहुंचकर किसानों की मांगों का समर्थन किया। किसान महांपचायत में किसान संगठनों ने सरकार को भेजे ज्ञापन में डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसान को कर्जमुक्त करने, बिजली निगम द्वारा ढाणियों में रहने वाले किसानों पर की जा छापामारी को बंद करने, लावारिस पशुओं का प्रबंध करने, युवाओं को वायदे अनुसार बेरोजगारी भत्ता देने, फसल बीमा योजना को तर्क संगत बनाने व योजना के प्रीमियम का भुगतान सरकार वहन करे। इस मौके पर किसान नेता राजकुमार हड़ौदी, श्योराण पच्चीस अध्यक्ष बिजेन्द्र बेरला, प्रदीप बाढड़ा, मीर सिंह जेवली, रणधीर सिंह, सुमेर सिंह,कमल सिंह हड़ौदी, दुलीचंद, धनपतराय, शमशेर सिंह, मंगल खरेटा, युद्धवीर सिंह अहलावत, पूर्व चेमरमैन प्रीतम बलाली, गिरधारी मोद, राजेन्द्र डोहकर, नसीब मोद्व, शीशराम मेचू, सुबेदार भीम सिंह द्वारका, बलवान शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें